खरसावां मे ओत गुरु कोल लाको बोदरा की मना पुण्यतिथि, समाज के लोगों ने श्रद्धांजलि देकर भाषा-संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प,
kharsawan
वारंग चिति लिपि के खोजकर्ता, समाज सुधारक एवं हो भाषा के महान पुरोधा कोल लाको बोदरा की पुण्यतिथि पर सोमवार को खरसावां स्थित आदिवासी सांस्कृतिक एवं कला केंद्र परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा भाषा, साहित्य, संस्कृति और समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान को याद किया गया।श्रद्धांजलि सभा में आदिवासी हो समाज महासभा के जिलाध्यक्ष मनोज सोय ने कहा कि ओत गुरु कोल लाको बोदरा ने वारंग चिति लिपि की खोज कर हो भाषा को नई पहचान दिलाई। उनका योगदान केवल एक लिपि के निर्माण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने समाज में शिक्षा, जागरूकता और सांस्कृतिक अस्मिता को भी नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि युवाओं से अपनी मातृभाषा, साहित्य, संस्कृति और पारंपरिक विरासत के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उपस्थित लोगों ने ओत गुरु के आदर्शों पर चलने तथा मातृभाषा एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन ओत गुरु कोल लाको बोदरा के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित करने तथा उनके बताए मार्ग पर चलने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। इस दौरान मुख्य रूप से हो भाषा के शिक्षक सिद्धेश्वर कुदादा, मानसिंह बांकिरा, श्याम सोय, गणेश बांकिरा, बादल हेंब्रम सहित बड़ी संख्या में बुद्धिजीवियों और समाज के लोगों ने भाग लिया।
September 6, 2026 8: 23 pm
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
