सरायकेला के महालिमोरूप के समाजसेवी स्व. नीलसेन
प्रधान की प्रथम पुण्यतिथि पर हुई श्रद्धांजलि सभा, लोगों ने मौन
रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से की प्रार्थना
Seraikella
सरायकेला प्रखंड के महालिमोरूप क्षेत्र के पूर्व समाजसेवी स्व. नीलसेन प्रधान की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर ट्यूब कॉलोनी, करनडीह (जमशेदपुर) स्थित उनके आवास पर श्रद्धांजलि सभा एवं स्मृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन एवं हवन से हुई।

इसके उपरांत स्व. नीलसेन प्रधान के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर वक्ताओं ने स्व. प्रधान के सामाजिक योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने जीवनभर गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा को अपना धर्म माना। गांव के विकास और सामाजिक एकता के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उपस्थित जनों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण के साथ श्रद्धांजलि सभा का समापन हुआ। इस अवसर पर रामनाथ होता, भैरब प्रधान,प्रताप प्रधान,बिप्रोसेन प्रधान, जगतकिशोर प्रधान, संतोष प्रधान, कृष्ण प्रधान, नागेश्वर प्रधान, जगन्नाथ प्रधान, हेमसागर प्रधान, आशुतोष प्रधान, सामंत प्रधान, अंतर्यामी प्रधान, सदानंद, आशीष, दीनबंधु, प्रकाश, विकास, किशन, पीयूष, तुषार सहित बडी संख्या में परिवारजन, शुभचिंतक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
