खरसावां में बीएलए-2 को मिला प्रशिक्षण, विशेष गहन
पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने पर जोर, प्रपत्रों को भरवाने
तथा डिजिटाइजेशन करने में सहयोग की अपील,
Kharsawan
खरसावां अंचल कार्यालय में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, रांची (झारखंड) के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत सभी राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए-2 (बूथ लेवल एजेंट) का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह खरसावां अंचल अधिकारी कप्तान सिंकू ने की। प्रशिक्षण के दौरान बीएलए-2 को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 की विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि इस अभियान के तहत सभी मतदाताओं को गणना प्रपत्र का वितरण, प्रपत्रों को भरवाने तथा उनके डिजिटाइजेशन सहित अन्य कार्यों में बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित कर त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने में सहयोग करना है। प्रशिक्षण में बताया गया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की अवधि 30 जून 2026 से 29 जुलाई 2026 तक निर्धारित की गई है। इस दौरान घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन एवं आवश्यक जानकारी संकलित की जाएगी। साथ ही सभी बीएलए-2 को निर्देश दिया गया कि वे 30 जून 2026 को अपने-अपने मतदान केंद्रों पर बीएलओ के साथ प्रथम चरण की बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें तथा पुनरीक्षण कार्य में सक्रिय भूमिका निभाएं। अधिकारियों ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनके सहयोग से मतदाता सूची को अधिक सटीक एवं अद्यतन बनाया जा सकेगा। इस अवसर पर सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी, जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर, कंप्यूटर ऑपरेटर सहित संबंधित अधिकारी एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के बीएलए-2 उपस्थित थे।
September 6, 2026 8: 36 pm
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
