छत्र पूजन एवं यज्ञ में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
Seraikella
सरायकेला। सरायकेला स्थित श्री श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, अग्रसेन ठाकुरबाड़ी भवन धर्मशाला में आयोजित छत्र पूजन एवं यज्ञ कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा एवं उनकी धर्मपत्नी डॉ. मीरा मुंडा सहित भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान श्री लक्ष्मी नारायण की विधिवत पूजा-अर्चना कर समस्त देशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति, खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडितों द्वारा छत्र पूजन, यज्ञ एवं विशेष धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया गया।
पूजा-अर्चना के उपरांत पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा एवं अन्य अतिथियों ने श्रद्धालुओं के साथ भोग ग्रहण किया। कार्यक्रम के समापन पर हजारों श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, बालमुकुंद सहाय, रांची महानगर जिला अध्यक्ष वरुण साहू, शैलेंद्र सिंह, संजय सरदार, भाजपा जिला अध्यक्ष हरे कृष्णा प्रधान, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह देव, विजय महतो, रामनाथ महतो, बीजू दत्ता, बद्री दरागाही, जिला परिषद सदस्य सावित्री बानरा, विश्वजीत प्रधान, मुरली प्रधान, प्रदीप सिंह देव, दुलाल स्वांसी, सुशील कुमार षाड़ंगी, राजा सिंह देव, मीनाक्षी पटनायक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।
