खरसावां इमामबाड़ा में सातवीं पर इमाम हसन
और हुसैन की याद में हुई विषेश नियाज फातेहा
Kharsawan
मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हजरत इमाम हसन व हुसैन की कुर्बानी को याद करते हुए खरसावां के बेहरासाई स्थित इमामबाड़ों में मुहर्रम की सातवीं तारीख को नियाज फातेहा किया। कईयों ने डेग चढ़ाकर फातिया करवाया। इस दौरान इमामबाड़ों में चादरपोशी व परचम कुशाई की रस्म भी अदा की गई। पांचवी तारीख से इमामबाड़ा में नियाज फातेहा का दौर शुरू हो चुका है। सुबह से लेकर शाम तक नियाज फातेहा का दौर चलता रहा। सातवी से नियाज फातेहा में महिलाओं की संख्या अधिक देखी गई। इस मौके पर मुसलमानों ने रोजा रखकर कुरआन ने पाक की तिलावत व इबादत की। इस मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बताया कि हजरत इमाम हुसैन ने जिस तरह कुर्बानी देकर इस्लाम को जिंदा किया। उसे हमेशा अपने दिलों में रख उन जैसा जज्बा को अपनी जिंदगी में उतारने का अहद करें। हजरत इमाम हुसैन अपनी छोटी सी फौज लेकर नाइंसाफी के खिलाफ खडें होकर जो पैगाम हम सब को दिया, उस पर अमल करना हर मुसलमानों का फर्ज हैं। मुसलमानों जहां भी नाइंसाफी होगी, वहा हजरत इमाम हुसैन को याद करके मुकाबला करते रहेगें। इसी अहद के साथ लोगो ने रोजे रखकर कुरआन पाक की जिलावत की और हजरत इमाम हसन व हुसैंन के नाम नेयाज फातेहा किया। नियाज फातेहा में मुस्लिम समुदाय के अलावा विभिन्न क्षेत्र के मुस्लिम समुदाय के लोग भी शामिल हुए। साथ ही मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सुख शांति की मागी दुआ।
June 23, 2026 10: 38 pm
Breaking
- मुहर्रम का रोजा है सबसे बेहतरीन सालभर के गुनाह मिटा देता है रोजा
- खरसावां इमामबाड़ा में सातवीं पर इमाम हसन और हुसैन की याद में हुई विषेश नियाज फातेहा
- कुचाई में गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम पर बीएलओ एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण संपन्न, निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश,
- उपायुक्त -सह- जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय नोडल पदाधिकारी की उपस्थिति में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण संपन्न…*
- मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण
- सरायकेला मे ओलंपिक दिवस पर क्रॉस कंट्री रेस, फुटबॉल प्रतियोगिता एवं खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित
- ओलंपिक डे रन, फुटबॉल प्रतियोगिता व वृक्षारोपण के साथ अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस सप्ताह का आगाज
- कुचाई तसर सिल्क परियोजना को पुनः चालू कराने की मांग पर वृहद झारखण्ड मोर्चा ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन, गांवों की मजबूत हेतु रोजगार उपलब्ध कराना आवश्यक-बिरसा सोय
