कुचाई में गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम पर बीएलओ एवं
सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण संपन्न, निर्वाचन आयोग के निर्देशों का
शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश,
kuchai
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर कुचाई प्रखंड सभागार में बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में प्रखंड क्षेत्र के सभी बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर समाहर्ता (एडीसी) जयवर्धन कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम तथा सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी सुषमा सोरेन उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण से संबंधित दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नाम जोडने, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने, त्रुटियों के सुधार तथा निर्धारित प्रपत्रों के सही ढंग से भरने की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती के लिए आवश्यक है। इसके लिए सभी बीएलओ को घर-घर जाकर सत्यापन कार्य पूरी जिम्मेदारी एवं पारदर्शिता के साथ करने का निर्देश दिया गया। कोई भी पात्र मतदाता मैपिंग अथवा पुनरीक्षण प्रक्रिया से वंचित न रहे। साथ ही मतदाता सूची में केवल पात्र एवं सत्यापित मतदाताओं का ही समावेश सुनिश्चित किया जाए, जिससे मतदाता सूची की शुद्धता एवं विश्वसनीयता बनी रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित सभी कर्मियों ने निर्वाचन कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का संकल्प लिया।
September 6, 2026 8: 50 pm
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
