योगमय वातावरण में डूबा खरसावां बुरुडीह का विद्यालय
परिसर, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित,
kharsawan
खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरुडीह में 12वीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं खुशी साहू और उनकी समूह के स्वागत गान के साथ हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बुरुडीह पंचायत की मुखिया रायबारी माझी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में आयुष चिकित्सक डॉक्टर धीरेंद्र कुमार उपस्थित थे। इस अवसर पर योग प्रशिक्षक मुकेश कुमार महतो, पिंकी पुष्टि, आयुष चिकित्सक धीरेंद्र कुमार एवं खेल शिक्षक मनोज पांडे के संरक्षण में लगभग 235 विद्यार्थियों के बीच विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम किया गया। जिससे पूरा विद्यालय परिसर योगमय वातावरण में सराबोर हो उठा। विद्यार्थियों ने भी पूरे उत्साह पूर्वक इस कार्यक्रम में भाग लिया। ज्ञात हो कि योगमय झारखंड अभियान के तहत विद्यालय में पिछले कई दिनों से योग संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा था। इसी क्रम में विद्यार्थियों को नियमित योगाभ्यास कराया गया तथा स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग विषय पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में श्रद्धा रानी महतो (निबंध) एवं चित्रांकन प्रतियोगिता में प्रथम आए शांति हेंब्रम को मुखिया महोदया एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र महतो के द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस दौरान श्री महतो ने दोनों विद्यार्थियों का हौसला-अफ़ज़ाई किया। साथ ही उन्होंने कहा कि योग हमें स्वस्थ, अनुशासित जीवन जीने की दिशा देने का कार्य करती है। इसलिए योग को हमें अपने दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनना चाहिए। योगाभ्यास के पश्चात बच्चों को पौष्टिक अल्पाहार भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन ब्रज किशोर कुमार बेदिया ने किया जबकी धन्यवाद ज्ञापन प्रशांत कुमार प्रधान ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं सैकड़ो छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
September 6, 2026 8: 51 pm
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
