खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में मना अंतर्राष्ट्रीय योग
दिवस, योगाभ्यास को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प,
योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है- डॉ. अरुण सिंह
khutpani
खूंटपानी के उद्यान महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर में योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की वैज्ञानिक डॉ. सुरभि सिन्हा ने की। इस अवसर पर महाविद्यालय के लगभग 100 छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के सह अधिष्ठाता डॉ. अरुण कुमार सिंह के उद्घाटन करते हुऐं उन्होंने योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए नियमित योगाभ्यास को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताया। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो आज सम्पूर्ण विश्व को स्वास्थ्य और कल्याण का संदेश दे रही है। योग सत्र का संचालन एवं मार्गदर्शन मनीषा कुमारी एवं साक्षी कुमारी द्वारा किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया तथा उनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान मधु रागिनी ने प्रतिभागियों को योगाभ्यास के विभिन्न चरणों के संबंध में आवश्यक निर्देश प्रदान किए। कार्यक्रम का मंच संचालन अदिति इक्का द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम के समापन पर अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए डॉ. सुरभि सिन्हा ने योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि मानसिक तनाव में कमी आकर व्यक्ति के समग्र व्यक्तित्व का विकास भी होता है। अंत में डॉ. सुरभि सिन्हा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन में योगदान देने वाले सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
September 6, 2026 8: 51 pm
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
