खरसावां में भाजपा की विशेष गहन पुनरीक्षण-2026
पर कार्यशाला, भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतांत्रिक प्रक्रिया
को सुदृढ़ बनाने के लिए भी जिम्मेदार है- डॉ. गोस्वामी,
Kharsawan
खरसावां के आकर्षिणी गेस्ट हाउस सभागार में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा खरसावां, कुचाई एवं खूंटपानी प्रखंड के कार्यकर्ताओं के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (एसआईआर) एवं बीएलए-2 कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा बीएलए-2 कार्यकर्ताओं की भूमिका को मजबूत बनाना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन के साथ-साथ लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाने के लिए भी जिम्मेदार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर पुनरीक्षण कार्य को सफल बनाने का आह्वान किया। जबकि भाजपा नेत्री डॉ. मीरा मुंडा ने कहा कि ने बीएलए-2 कार्यकर्ताओं को विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है और इसे त्रुटिरहित बनाने में बीएलए-2 की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची के सत्यापन, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नामों के निष्पादन तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करने संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई। कार्यशाला में मुख्य रूप से जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, उदय प्रताप सिंहदेव, रामनाथ महतो, विजय महतो, दुलाल स्वांसी सहित खरसावां, कुचाई एवं खूंटपानी प्रखंड के बड़ी संख्या में बीएलए-2 कार्यकर्ता एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
September 6, 2026 9: 04 pm
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
