खरसावां के प्रखंड संसाधन केन्द्र में स्कूली
बच्चों के लिए खुला नया आधार अपडेट केन्द्र
kharsawan
खरसावां के प्रखंड संसाधन केन्द्र में स्कूली बच्चों के लिए नया आधार अपडेट केन्द्र खुला है। जारी सूचना के अनुसार प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी), खरसावां को डीएलएक्स किट प्राप्त हो चुकी है, जिसके माध्यम से कक्षा तीन से ऊपर के बच्चों का बायोमेट्रिक आधार अपडेट किया जाएगा। सूचना में कहा गया है कि जिन बच्चों का आधार कार्ड नहीं बना है अथवा जिनका आधार कार्ड अपडेट नहीं हुआ है, वे बच्चे बीआरसी खरसावां पहुंचकर अपना आधार कार्ड बनवा एवं अपडेट करवा सकते हैं। इसके लिए बच्चों को स्कूल बैग लाने की आवश्यकता नहीं होगी। वहीं, जिन बच्चों का स्कूल में नामांकन हो चुका है लेकिन अब तक आधार कार्ड नहीं बन पाया है, उनका भी आधार कार्ड बीआरसी खरसावां में बनाया जाएगा। जिन बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट नहीं होने के कारण अपार आईडी बनने में परेशानी हो रही है, उनका भी आधार अपडेट किया जाएगा। यहां बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के आधार कार्ड बनाने, संशोधन, शुद्धिकरण एवं स्कूली बच्चों के फिंगर प्रिंट अपडेट का कार्य किया जा रहा है। बीईईओ कार्यालय द्वारा अभिभावकों से बच्चों का आधार अपडेट कराने की अपील की गई है। आधार ऑपरेटर अमित कुमार को इस कार्य के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है।
September 8, 2026 12: 41 am
Breaking
- सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा
- अशोका इंटरनेशनल स्कूल में झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार जी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि,
- शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर खरसावां में छऊ कलाकारों ने जताया शोक, छऊ नृत्य कला केंद्र में शोकसभा, दो मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना,
- खरसावां थाना में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कांडों की फाइलें और सीसीटीवी उपकरण जले, आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस जवानों ने आग पर पाया काबू, कई जरूरी सामान जलकर राख
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
