कुचाई में दलहन खेती को बढ़ावा देने और किसानों
को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, ब्राउन टु ग्रीन
कैंपेन के तहत 500 किसानों की सूची बीडीओ को सौंपी,
Kuchai
सरायकेला-खरसावां अपना अधिकार संगठन के द्वारा ब्राउन टु ग्रीन कैंपेन के तहत कुचाई में दलहन खेती को बढ़ावा देने और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। संगठन के जिला सचिव एवं सदस्यों ने बुधवार को कुचाई प्रखंड विकास पदाधिकारी साधुचरण देवगम को 500 इच्छुक किसानों की सूची के साथ एक अनुरोध पत्र सौंपा। संगठन का उद्देश्य धान की कटाई के बाद खाली पड़े खेतों में दलहन फसलों की खेती को बढ़ावा देना है, ताकि किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ भूमि की उर्वरता भी सुधारी जा सके। संगठन के अनुसार मूंग, उड़द एवं मसूर जैसी दलहन फसलें मिट्टी में प्राकृतिक रूप से नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ाती हैं, जिससे रासायनिक खाद पर निर्भरता कम होगी और खेती अधिक टिकाऊ बनेगी। अधिकार संगठन के जिला सचिव श्री डाबुआ ने कहा कि धान के बाद खेतों को खाली छोड़ना किसानों के लिए नुकसानदायक है। यदि उन्हीं खेतों में दलहन की खेती की जाए तो जमीन भी उपजाऊ बनेगी और किसानों को अतिरिक्त आय का स्रोत मिलेगा। उन्होंने बताया कि 500 किसानों को चिन्हित किया गया है, जो दलहन की खेती के लिए तैयार हैं। संगठन ने प्रशासन से किसानों को बीज, तकनीकी मार्गदर्शन एवं आवश्यक सरकारी सहयोग उपलब्ध कराने की मांग की है। संगठन ने उम्मीद जताई कि प्रशासन के सहयोग से कुचाई प्रखंड में यह अभियान एक मॉडल के रूप में स्थापित होगा और पूरे जिले में धान के बाद दलहन का संदेश पहुंचेगा। इस दौरान मुख्य रूप से श्री डाबुआ, मनोज सोय आदि उपस्थित थे।
September 8, 2026 12: 34 am
Breaking
- सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा
- अशोका इंटरनेशनल स्कूल में झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार जी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि,
- शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर खरसावां में छऊ कलाकारों ने जताया शोक, छऊ नृत्य कला केंद्र में शोकसभा, दो मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना,
- खरसावां थाना में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कांडों की फाइलें और सीसीटीवी उपकरण जले, आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस जवानों ने आग पर पाया काबू, कई जरूरी सामान जलकर राख
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
