कुचाई में मलेरिया रोकथाम अभियान शुरू, अरुवां से डेल्टामीथेरिन छिड़काव कार्य का शुभारंभ,
kuchai
कुचाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से मलेरिया एवं अन्य मच्छर जनित रोगों की रोकथाम को लेकर विशेष अभियान के तहत डेल्टामीथेरिन (2.5%) दवा का छिड़काव कार्य शुरू कर दिया गया। अभियान की शुरुआत कुचाई के अरुवां पंचायत के अरुवां गांव से की गई।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया कि यह छिड़काव कार्य विशेष रूप से मलेरिया से बचाव के उद्देश्य से घरों के अंदर तथा बरामदों में किया जाएगा, ताकि मच्छरों के प्रजनन और संक्रमण को रोका जा सके। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी कुचाई सह जिला भीवीडी पदाधिकारी डॉ. सुजीत कुमार मुमू ने सभी छिड़काव कर्मियों को निर्धारित मापदंडों के अनुरूप प्रत्येक गांव में सुचारू रूप से दवा छिड़काव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने आम लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग के अभियान में सहयोग करें और छिड़काव कार्य के दौरान टीम को आवश्यक सहयोग प्रदान करें। कार्यक्रम के दौरान जितेंद्र कुमार महतो (एमटीएस) एवं कैलाश चंद्र महतो (एमपीडब्ल्यू) सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मी उपस्थित थे।
May 23, 2026 3: 03 am
Breaking
- जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 के तहत जिले के 20 पंचायतों में 23 मई को विशेष जागरूकता एवं लाभुक संतृप्तिकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे…* *शिविरों में स्वास्थ्य जांच, दस्तावेज सत्यापन, पेंशन, राशन कार्ड, आधार, आयुष्मान कार्ड, आवास एवं अन्य विभागीय योजनाओं से संबंधित सेवाएं उपलब्ध रहेंगी…*
- विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर 23 मई 2026 को सभी मतदान केंद्रों पर प्रकाशित होगी Un-Mapped Elector List* *मतदाता सूची में नाम मैपिंग नहीं होने वाले मतदाता 23 मई 2026 को अपने मतदान केंद्र पर जाकर कर सकते हैं जांच – जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां* *पूर्वाह्न 10ः00 बजे से अपराह्न 05ः00 बजे तक उपलब्ध रहेगी मतदाता सूची*
- उपायुक्त के निर्देशानुसार विभिन्न पंचायतों में श्रमिक निबंधन शिविर का हुआ आयोजन…* *असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को श्रम कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित करने एवं अधिकाधिक निबंधन सुनिश्चित करने पर दिया गया जोर…*
- जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 के तहत जिले के 20 पंचायतों में पीवीटीजी समुदायों के लिए विशेष जागरूकता एवं लाभुक संतृप्तिकरण शिविर आयोजित…* *स्वास्थ्य जांच, दस्तावेज सत्यापन, आवेदन प्राप्ति एवं योजनाओं से आच्छादन को लेकर विभिन्न विभागों द्वारा शिविर में दी गई सेवाएं.
- कुचाई मे प्रखंड स्तरीय खरीफ के कार्यशाला मे किसानों को आधुनिक और वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के तौर-तरीके सिखाए, किसानों को उत्तर उत्पादन के लिए वैज्ञानिक पद्धति अपनाए-बीडीओ
- कुचाई में मलेरिया रोकथाम अभियान शुरू, अरुवां से डेल्टामीथेरिन छिड़काव कार्य का शुभारंभ,
- जनशताब्दी में मां ने डेढ़ महीने के बेटे को खिड़की से फेंका, मौत; दूसरे बच्चे की यात्रियों ने बचाई जान
- अवैध शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग की कार्रवाई जारी, अवैध बीयर जब्त एवं चुलाई अड्डे ध्वस्त…*
