कुचाई में हेमंत सरकार हाय-हाय नारे के बीच भाजपा
का धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौपा ज्ञापंन, हेमंत सरकार
जनता और किसानों किए वादे को पूरा करे-सोनाराम बोदरा
kuchai
हेमंत सरकार हाय-हाय.., हेमंत सोरेन मुर्दाबाद…, हेमंत सरकार निक्कमी है, जो सरकार निक्कमी है, व सरकार बदलनी है…, किसानों के साथ अन्याय नही सहेगे, अबकी बार हिसाब दो जवाब दो…, किसानो की मेहनत का सम्मान करो, उनका हक दिलाओ… आदि नारों के बीच कुचाई के भारतीय जनता पार्टी के नेता-कार्यकर्ताओं ने किसानों से किए गए वादों को पूरा नहीं करने तथा कथित धोखाधडी के विरोध में गुरूवार को राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत कुचाई प्रखंड मुख्यालय में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। यह धरना कार्यक्रम भाजपा प्रखंड कमिटि के अध्यक्ष दास सोय के नेतृत्व में आयोजित किया गया। भाजपाईयों ने कुचाई भाजपा कार्यालय से हेमंत सरकार के खिलाफ पदयात्रा कर कुचाई मुख्यालय पहुचे। जहां यह पदयात्रा धरना प्रदर्शन में बदल गई। धरना प्रदर्शन के दौरान सरायकेला खरसावां जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने हेंमत सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोलते हुए कहा कि हेमंत सरकार ने चुनाव के समय जनता और किसानों से कई बडे वादे किए थे।

लेकिन आज तक उन्हें पूरा नहीं किया गया। सरकार अपने वाले को पूरा करे। अन्यथा सडक से लेकर सदन तक आन्दोलन किया जाएगा। जबतक सरकार अपने वाले पूरे नही कर देते उन्हे चैन से जीने नही दिया जाएगा। उन्होने कहा कि किसानों को उचित समर्थन मूल्य, सिंचाई सुविधा, खाद-बीज उपलब्धता और कृषि ऋण से जुडी समस्याओं का समाधान नहीं मिल पा रहा है। राज्य के किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं, जबकि सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित है। उन्होने कहा कि झामुमो के द्वारा जारी अपने घोषणा पत्र में किसानों को 3200 रुपए प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य देने, वन उत्पादों के एमएसपी में 50 प्रतिशत तक की बढोतरी करने, कृषि कार्य के लिए फ्री बिजली देने, किफायती दर पर खाद बीज, कृषि उपकरण देने सहित कई वादे किए परन्तु सरकार बनते ही यह सरकार उन्हें भूल गई। किफायती दर पर खाद देने की बात तो दूर उल्टे उसकी कालाबाजारी की जा रही है। 266 वाली यूरिया की बोरी 550 से लेकर 800 रुपए तक बेची गई है। और तो और झारखंड में पीडीएस के नमक तक की कालाबाजारी हो रही है। पूर्ववर्ती भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना को हेमंत सरकार ने बंद करने का काम किया। फिर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में भी अवरोध पैदा किया गया। वर्तमान हेमंत सरकार पूरी तरह किसान और गरीब विरोधी है। इस सरकार का चेहरा पूरी तरह बेनकाब किया जाएगा। धरना कार्यक्रम में बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं किसान मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में राज्यपाल के नाम संबोधित 12 सूत्री ज्ञापन को प्रखंड बिकास पदाधिकारी को सौंपा गया, जिसमें किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की गई। इस दौरान मुख्य रूप से जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, जिप झिगी हेंब्रम, जिप सावित्री बानरा, विजय महतो, सत्येंद्र कुम्हार, लुबूराम सोय, डुमू गोप, प्रदीप सिंहदेव, घनश्याम मुंडा, गणेशाराम मुंडा, गुरुवा मुंडा, हीरामनी उरांव, मनीष सोय, आशु मुंडा, विष्कंठ प्रधान, कार्तिक सवासी, तुराम सोय आदि उपस्थित थे।
