जिला फुटबॉल लीग 2026-27 के लिए रजिस्ट्रेशन 20 मई से,
पहली बार पुरुषों के साथ महिला फुटबॉल लीग का होगा आयोजन,
kharsawan
सरायकेला खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित होने वाले जिला फुटबॉल लीग 2026-27 के मुकाबले आगामी जून माह में खेले जाएंगे। लीग को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार क्लबों के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म 20 मई से 25 मई तक अर्जुना स्टेडियम से प्राप्त किए जा सकेंगे। वहीं क्लब रजिस्ट्रेशन एवं खिलाडयिों का निबंधन 25 मई से 5 जून तक किया जाएगा। जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद दिलदार ने बताया कि इस बार जिला फुटबॉल लीग का आयोजन पहले से बेहतर और व्यवस्थित तरीके से कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष पुरुष फुटबॉल लीग के साथ-साथ पहली बार महिला फुटबॉल लीग आयोजित करने की भी योजना बनाई गई है। महिला फुटबॉल को बढावा देने के उद्देश्य से अब तक तीन महिला फुटबॉल क्लबों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है, जबकि इसकी संख्या बढाकर छह करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 5 जून के बाद जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों, सदस्यों, रेफरियों और क्लब सचिवों की एक बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में लीग के सफल संचालन, मैच आयोजन और अन्य व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। जिले में पहली बार महिला फुटबॉल लीग के आयोजन की पहल को खेल प्रेमियों और खिलाडयिों के बीच उत्साहजनक कदम माना जा रहा है।
July 24, 2026 7: 57 am
Breaking
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
