सरायकेला नगर पंचायत में 5 दिवसीय आयुष्मान कार्ड निर्माण शिविर का शुभारंभ
Seraikella
नगर पंचायत अध्यक्ष की पहल पर नगर पंचायत सरायकेला के अटल क्लीनिक, वार्ड संख्या-7 में 5 दिवसीय आयुष्मान कार्ड निर्माण शिविर का शुभारंभ माननीय नगर पंचायत अध्यक्ष श्री मनोज कुमार चौधरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर माननीय वार्ड पार्षद श्रीमती सविता पटनायक, माननीय वार्ड पार्षद श्रीमती अंजली राय, माननीय वार्ड पार्षद श्रीमती ज्योति साहू, BPM रवि कुमार, डॉ० राजेश कुमार (चिकित्सा पदाधिकारी), हरि ओम विल (VLE), भूपति देवगम (VLE), श्रीमती आरती महतो (ए०एन०एम०), श्रीमती जोंगा कुदादा (ए०एन०एम०), श्रीमती देविका सरकार (ए०एन०एम०) सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

माननीय अध्यक्ष श्री मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि आबुआ हेल्थ कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा कवच है। इससे पात्र परिवारों को गंभीर बीमारी के इलाज में आर्थिक राहत मिलेगी तथा बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा।
उन्होंने सभी योग्य नागरिकों से शिविर में पहुंचकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवाने की अपील की।
शिविर के पहले दिन लगभग 50 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया।
