खरसावां में मकान सूचीकरण कार्य तेज, एच एल बी-215 में 107 भवनों का भौतिक सत्यापन पूर्ण,
kharsawan
खरसावां प्रखंड में चल रहे जनगणना आधारित मकान सूचीकरण एवं भवन सत्यापन कार्य में तेजी लाई गई है। “हमारी जनगणना, हमारा विकास” अभियान के तहत हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एच एल बी)-215 क्षेत्र में मकानों और परिवारों की गणना का कार्य लगातार जारी है।
हाउस लिस्टिंग ब्लॉक के प्रगणक सह सहायक शिक्षक विप्लव कुमार पाणी, सहयोगी सहायक शिक्षक सपन मालाकार एवं सुपरवाइजर मनोज कुमार सिंह द्वारा शनिवार को एच एल बी–215 के उत्तर-पश्चिम कोण स्थित अतुल कुमार पुष्टि के जनगणना मकान संख्या-01 से बेहरासाई पश्चिम भाग तक भवनों और परिवारों का भौतिक सत्यापन करते हुए सूचीकरण कार्य किया गया। इस दौरान कुल 107 भवनों को सूचीबद्ध कर क्रम संख्या अंकित की गई।
प्रगणक विप्लव कुमार पाणी ने बताया कि एच एल बी–215 के शेष क्षेत्र में खरसावां-आमदा मुख्य सड़क पर थाना परिसर (जो एच एल बी–213 में शामिल है) को छोड़ते हुए बेहरासाही हनुमान मंदिर चौक तक तथा वहां से सरायकेला-खरसावां मुख्य सड़क स्थित पंकज मिश्रा के घर तक भवनों का सत्यापन किया जाना है। इसके अलावा एसबीआई शाखा के सामने से हनुमान मंदिर के बायीं ओर जाने वाली सड़क के किनारे स्थित भवनों, तारिणी मंदिर एवं तालाब के आसपास के मकानों का भी सत्यापन कर सूचीबद्ध किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सूचीकरण कार्य पूरा होने के बाद पूरे एच एल बी–215 का नजरि नक्शा (फाइनल मैप प्रारूप) तैयार कर तीन दिनों के भीतर कार्यालय में जमा किया जाएगा। इसके उपरांत भवनों एवं परिवारों का पुनः स्थलीय भ्रमण कर 34 बिंदुओं पर आधारित विस्तृत जानकारी एकत्रित की जाएगी। सत्यापन के बाद ऑनलाइन रिपोर्ट गूगल मैपिंग के साथ दर्ज की जाएगी।
इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र के सभी भवनों और परिवारों का सही एवं अद्यतन आंकड़ा तैयार करना है, ताकि भविष्य की विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके।
May 18, 2026 10: 56 am
Breaking
- खरसावां पुलिस का कमाल : पांच लोगों को मिला खोया हुआ मोबाइल, खिल उठे चेहरे
- खरसावां के सिमला में पारंपरिक विधि विधान से आयोजित 16 प्रहर राधा गोविन्द युगल नाम संकीर्तन संपन्न, संकीर्तन में उमड़ी श्रद्वालुओं की भीड़bविधि विधान के साथ पूजी गई भगवान राधा कृष्णा
- खरसावां छऊ नृत्य कला केंद्र में गुरु निर्मल विषई को श्रद्धांजलि, कलाकारों ने बताया अनमोल रत्न
- खरसावां में मकान सूचीकरण कार्य तेज, एच एल बी-215 में 107 भवनों का भौतिक सत्यापन पूर्ण,
- खरसावां में अनियंत्रित कार ने होंडा शोरूम में मारी टक्कर, दो नई बाइक क्षतिग्रस्त
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं बीपीएचयू गम्हरिया का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण…* *स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार, निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं लापरवाही पर कार्रवाई के दिए निर्देश…*
- कुचाई में अति गंभीर कुपोषित बच्चों के समुदाय आधारित प्रबंधन हेतु सेविकाओं को तीन दिवसीय प्रशिक्षण, कुपोषण मुक्त समाज के लिए सामुदायिक सहभागिता जरूरी-सोना सिंह
- खरसावां-कुचाई में वट सावित्री पूजा बेहद श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाई, सुहागिन महिलाओं ने अखंड सौभाग्य और अपने पति की लंबी आयु की कामना
