कुचाई में अति गंभीर कुपोषित बच्चों के समुदाय
आधारित प्रबंधन हेतु सेविकाओं को तीन दिवसीय प्रशिक्षण, कुपोषण
मुक्त समाज के लिए सामुदायिक सहभागिता जरूरी-सोना सिंह
Kuchai
कुचाई प्रखंड मुख्यालय के सभागार में समर-सी-मैम कार्यक्रम के अंतर्गत अति गंभीर कुपोषित (एसएएम) बच्चों के समुदाय आधारित प्रबंधन को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सेविकाओं के लिए प्रखंड स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में विभिन्न आंगनबाडी केंद्रों की सेविकाओं ने भाग लिया। शिविर को संबोधित करते हुए प्रशिक्षक सोना सिंह ने कहा कि कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में सामुदायिक सहभागिता जरूरी है। उन्होने कहा कि कुपोषण मुक्त समाज का निर्माण करना और बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास को गति देना है। सभी बच्चों में कम से कम पांच साल तक विकास करने की क्षमता एक जैसी होती है। अगर एक बच्चा कुपोषित है, इसका मतलब है कि उसका शरीर और मानसिक विकास कम हुआ है। श्री सिंह ने कहा कि कुपोषित बच्चे रोग से लड़ नहीं पाते हैं। इसलिये बार बार वे बीमार पड़ जाते हैं और इससे उनके जान पर खतरा भी बढ जाता है। इस दौरान प्रशिक्षक सोना सिंह, सोनु कुमार, मेरी मेकदुदुला ने सेविकाओं को अति गंभीर कुपोषित बच्चों की पहचान, नियमित स्वास्थ्य जांच, पोषण प्रबंधन, उचित देखभाल एवं समय पर उपचार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों के वजन, ऊंचाई एवं मिड-अपर आर्म सर्कमफेरेंस (एमयूएसी) मापने की प्रक्रिया की भी जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि समुदाय स्तर पर कुपोषित बच्चों की समय रहते पहचान एवं उचित देखभाल से बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार संभव है। कार्यक्रम के माध्यम से सेविकाओं को घर-घर जाकर जागरूकता फैलाने तथा अभिभावकों को संतुलित आहार एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान मुख्य रूप से प्रशिक्षक सोना सिंह, सोनु कुमार, मेरी मेकदुदुला, एलएस प्र्यवेक्षक सरस्वती कुमारी, बेलोनाती कुंजिला, फाल्गुनी साह सहित सेविका उपस्थित थे।
July 23, 2026 3: 38 pm
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
