खरसावां के गोपालपुर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ की वार्षिक
‘बुना पूजा’, अच्छी फसल व सुख-समृद्धि की कामना,
Kharsawan
खरसावां प्रखंड अंतर्गत कृष्णपुर पंचायत के गोपालपुर गांव में धान की बुआई से पूर्व आयोजित होने वाली पारंपरिक ‘वार्षिक बुना पूजा’ श्रद्धा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई। गांव के दिउरी (पुजारी) लक्ष्मी नारायण महतो ने विधि-विधान के साथ गोराम ठाकुर, ग्राम देवता, धर्म देवता एवं पाउड़ी माता की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में अच्छी वर्षा, बेहतर फसल और सुख-समृद्धि की कामना की।
ग्रामीणों के अनुसार यह पूजा गांव की प्राचीन कृषि परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। मान्यता है कि बुना पूजा संपन्न होने के बाद ही किसान अपने खेतों में धान की बुआई शुरू करते हैं। पूजा के दौरान ग्रामीणों ने अच्छी पैदावार एवं गो-धन की वृद्धि के लिए मन्नतें मांगी। इस अवसर पर गांव में पारंपरिक लोक संस्कृति और सामूहिक आस्था का भी सुंदर दृश्य देखने को मिला। ग्रामीणों ने बताया कि यह पूजा वर्षों से चली आ रही परंपरा है, जो गांव की सांस्कृतिक पहचान को जीवित रखे हुए है। कार्यक्रम को सफल बनाने में लक्ष्मीनारायण महतो, मोहित लाल महतो, नीलकांत महतो, जगन्नाथ महतो, बिजय कुमार महतो, दयानिधि महतो, जयकुमार महतो, भीमसेन महतो, धुर्वा महतो सहित कई ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
May 17, 2026 11: 27 am
Breaking
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं बीपीएचयू गम्हरिया का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण…* *स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार, निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं लापरवाही पर कार्रवाई के दिए निर्देश…*
- कुचाई में अति गंभीर कुपोषित बच्चों के समुदाय आधारित प्रबंधन हेतु सेविकाओं को तीन दिवसीय प्रशिक्षण, कुपोषण मुक्त समाज के लिए सामुदायिक सहभागिता जरूरी-सोना सिंह
- खरसावां-कुचाई में वट सावित्री पूजा बेहद श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाई, सुहागिन महिलाओं ने अखंड सौभाग्य और अपने पति की लंबी आयु की कामना
- खरसावां के गोपालपुर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ की वार्षिक ‘बुना पूजा’, अच्छी फसल व सुख-समृद्धि की कामना,
- खरसावां छऊ जगत को अपूरणीय क्षति, गुरु निर्मल कुमार विषेई का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर,
- अनुमंडल पदाधिकारी, चांडिल की अध्यक्षता में खाद की कालाबाजारी एवं डुप्लीकेट उर्वरकों की बिक्री रोकथाम को लेकर अनुमंडल स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न…* *ई-पॉस स्टॉक मिलान, एक्सपायरी खाद बिक्री पर रोक, नियमित निरीक्षण एवं खाद दुकानों की मॉनिटरिंग को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
- ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत स्वर्णरेखा नदी घाटों में अवैध बालू परिवहन के विरुद्ध खनन विभाग की कार्रवाई, एक ट्रैक्टर जप्त…*
- प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र की समस्याओं का करेंगे समाधान: जोबा माझी -सरायकेला के हुदू पंचायत के सुदूर पोड़ाडीह, कुनामार्चा, हातनादा और कालाझोर गांव पहुंची सांसद, ग्रामीणों ने समस्याओं से कराया अवगत
