खरसावां के बडाबाम्बों में तेज आंधी-तूफान और बारिश से
जनजीवन अस्त-व्यस्त, पेड गिरने घर क्षतिग्रस्त, सडक जाम,
Kharsawan
खरसावां प्रखंड अंतर्गत बडाबाम्बों क्षेत्र में बुधवार शाम आए तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। अचानक बदले मौसम के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पडा। तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई जगह पेड गिर गए, जिससे आवागमन और बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई। जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम करीब साढे चार बजे खरसावां और बडाबाम्बों क्षेत्र में आसमानी बिजली और आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। इसी क्रम में खरसावां के बडाबाम्बों निवासी शंभु महतो के घर पर एक विशाल पीपल का पेड गिर पडा। पेड गिरने से घर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद परिवार के सदस्यों में दहशत का माहौल बना रहा। इधर खरसावां के कृष्णापुर उच्च विद्यालय के समीप मुख्य सडक पर बाबुल का पेड गिर जाने से घंटों तक यातायात बाधित रहा। सडक के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पडा। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आपसी सहयोग से काफी मशक्कत के बाद पेड को काटकर सडक से हटाया। इसके बाद आवागमन धीरे-धीरे सामान्य हो सका। आंधी और बारिश के कारण क्षेत्र के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई। मौसम के अचानक बदले मिजाज से लोग देर शाम तक सहमे रहे। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण कर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
July 24, 2026 9: 55 am
Breaking
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
