*अवैध खनन एवं खनन पट्टों में अनियमितताओं के विरुद्ध खनन विभाग की कार्रवाई जारी…*
Seraikella
उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां श्री नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार आज दिनांक 13.05.2026 को जिला खनन पदाधिकारी, सरायकेला-खरसावां के नेतृत्व में सरायकेला अंचल अंतर्गत उगमा एवं राइडीह क्षेत्र में संचालित दो पत्थर खनन पट्टों का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान संबंधित खनन पट्टों में सीमांकन, खनिज भंडारण एवं प्रेषण, पर्यावरणीय स्वीकृति (CTO) अनुपालन सहित अन्य वैधानिक प्रावधानों की जांच की गई। जांच क्रम में विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित पट्टाधारियों के विरुद्ध विभागीय नियमानुसार नोटिस एवं मांगपत्र निर्गत करने की कार्रवाई की जा रही है।
उपायुक्त द्वारा निर्देशित किया गया है कि जिलांतर्गत अवैध खनन, खनिज भंडारण एवं परिवहन की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखते हुए नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिला प्रशासन द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
