खरसावां में विभिन्न विधालयों के शिक्षको की हुई मासिक
गुरुगोष्ठी, शिक्षक नियमित रूप से विद्यालय जाएं और मध्यान
भोजन के साथ बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें-बीपीओ
kharsawan
खरसावां प्रखंड संसाधन केंद्र मे प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी पंकज कुमार महतो की अध्यक्षता मे सभी कोटि विधालयों के सरकारी शिक्षक व शिक्षिकाओं का अर्पे्रल माह का मासिक गुरु गोष्टी आयोजित की गई। बैठक में बीपीओ श्री महतो ने कहा कि सभी शिक्षक नियमित रूप से विद्यालय जाएं और मध्यान भोजन के साथ बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें। मध्यान भोजन योजना का संचालन सही तरीके से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक सुधार में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। स्कूली शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए हमें स्कूलों के बारे में अपनी परम्परागत राय को बदलना होगा। इस दौरान इनमें अपार आईडी अद्यतन की स्थिति, प्रतिदिन एमडीएम एसएमएस तथा विद्या वाहिनी में छात्र एवं शिक्षक उपस्थिति की रिपोर्ट, एमडीएम एवं एनीमिया संबंधी मासिक प्रतिवेदन, प्रयास एवं प्रोजेक्ट रेल एवं इंपैक्ट रिपोर्ट, एमडीएम के तहत तिथि भोजन, ई-कल्याण छात्रवृत्ति, यू-डायस प्लस में ड्रॉपआउट बच्चों की एंट्री एवं प्रोमोशन, वर्ग 5 एवं 9 की पुस्तक वितरण तथा एनडीडी के तहत एल्बेंडाजोल टैबलेट गोली वितरण से संबंधित प्रतिवेदन शामिल हैं। आगाम 12 मई से 14 को टीएनए प्रशिक्षण होना है। पुस्तक वितरण तथा एनआईएलपी के तहत 15 प्लस निरक्षरों का पंजीकरण करने, नया नामाकंन एवं कुल नामांकित छात्र संख्या एसटी, एससी, ओबीसी एवं जनरल छात्र-छात्राओं संख्या देने का निर्देश दिया गया। इस दौरान मुख्य रूप से बीपीओ पंकज कुमार महतो, बीआरपी राजेन्द्र गोप, प्रियरंजन महतो, डाॅ मनोज कुमार, एमपीडब्लू अनिल चैधरी, चैतन मुर्मू, मनोरेज बेगरा सीआरपी सहित विभिन्न विधालयो के प्रधान शिक्षक उपस्थित थे।
September 7, 2026 11: 49 pm
Breaking
- सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा
- अशोका इंटरनेशनल स्कूल में झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार जी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि,
- शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर खरसावां में छऊ कलाकारों ने जताया शोक, छऊ नृत्य कला केंद्र में शोकसभा, दो मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना,
- खरसावां थाना में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कांडों की फाइलें और सीसीटीवी उपकरण जले, आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस जवानों ने आग पर पाया काबू, कई जरूरी सामान जलकर राख
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
