कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र स्थित लुदीबेरा और कोमाय में एसएसबी ने की विलेज मीटिंग, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं,
Kuchai
26वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), रांची के कार्य क्षेत्र अंतर्गत “सी” कंपनी लुदीबेरा द्वारा कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र स्थित लुदीबेरा और कोमाय टोला (बुरुहातु) में महत्वपूर्ण विलेज मीटिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कमांडेंट शाश्वत कुमार (आईपीएस) के मार्गदर्शन एवं उप कमांडेंट शक्ति सिंह की उपस्थिति में आयोजित हुआ। कंपनी कमांडर के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में स्थानीय ग्रामीणों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को सुना गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को सरकारी एवं गैर-सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना तथा इन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना था।

इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को खुलकर अधिकारियों के समक्ष रखा। एसएसबी अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित स्तर पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसएसबी की इस पहल को ग्रामीणों ने सराहनीय बताते हुए आभार व्यक्त किया। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की बैठकों से क्षेत्र में जन-जागरूकता बढेगी और विकास कार्यों को गति मिलेगी।
