कुचाई में आजीविका संवर्द्धन को बढ़ावा, चयनित
किसानों के बीच 4 यूनिट बैल जोड़ी का वितरण, योजनाओं का
लाभ लोगों तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता-बीडीओ
kuchai
कुचाई प्रखंड मुख्यालय में ग्रामीण किसानों की आजीविका सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए चयनित लाभुक किसानों के बीच 4 यूनिट बैल जोड़ी का वितरण किया गया। यह वितरण कार्यक्रम कुचाई प्रमुख गुडडी देवी, कुचाई प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम एवं प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी की उपस्थिति में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के तहत लाभुक किसानों को कृषि कार्यों में सुविधा उपलब्ध कराने और उनकी इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण किसानों को खेती-किसानी के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने लाभुकों से अपील की कि वे अपने आसपास के लोगों को भी इन योजनाओं की जानकारी दें तथा पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करें, ताकि योजनाओं का व्यापक प्रभाव ग्रामीण क्षेत्रों में दिखाई दे सके। उन्होंने कहा कि कृषि आधारित आजीविका को मजबूत करने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है और ऐसी योजनाएं किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने में सहायक साबित होंगी। कार्यक्रम के दौरान लाभुक किसानों ने सरकार और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बैल जोड़ी मिलने से खेती के कार्यों में काफी सहूलियत होगी और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस दौरान मुख्य रूप से बीडीओ साधु चरण देवगम, प्रमुख गुडडी देवी, विधायक प्रतिनिधि धमेन्द्र सिंह मुंडा, मुखिया करम सिंह मुंडा, मुन्ना सोय आदि उपस्थित थे।
May 4, 2026 8: 25 pm
Breaking
- खरसावां थाना क्षेत्र में ‘प्रोजेक्ट डिवाइस’ के तहत 4 गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को सौंपे गए
- सरायकेला में पीएलवी के लिए क्षमता निर्माण प्रशिक्षण आयोजित, कानूनों की दी गई विस्तृत जानकारी
- खरसावां में जनगणना-2027 पर शिक्षकों के द्वितीय एवं तृतीय बैच तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, घर-घर जाकर होगा मकान सूचीकरण, ताकि जनगणना के आंकड़े बनी रहे विश्वसनीय
- कुचाई में आजीविका संवर्द्धन को बढ़ावा, चयनित किसानों के बीच 4 यूनिट बैल जोड़ी का वितरण, योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता-बीडीओ
- पश्चिम बंगाल की जीत को बताया ‘ऐतिहासिक जनसमर्थन’, यह समर्थन देश के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सकारात्मक संकेत है-अर्जुन मुंडा
- राजनगर अस्पताल घटना पर भाजपा का धरना, दोषियों पर कार्रवाई और 50 लाख मुआवजे की मांग
- उपायुक्त की उपस्थिति में जिला स्तरीय कमेटी ने सीएचसी राजनगर में पहुंचकर की जांच-पड़ताल, उपलब्ध सुविधाओं, उपकरणों एवं लापरवाही के स्तर की हुई जांच…*
- सरायकेला में मजदूर दिवस पर सफाईकर्मियों का सम्मान, अध्यक्ष मनोज चौधरी ने सराहा योगदान
