सरायकेला में मजदूर दिवस पर सफाईकर्मियों का सम्मान, अध्यक्ष मनोज चौधरी ने सराहा योगदान
Seraikella
सरायकेला। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी ने शहर के सफाई मजदूरों एवं अन्य कर्मियों को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की।
इस अवसर पर अध्यक्ष ने कहा कि श्रमिक वर्ग समाज की रीढ़ है, जो अपने कठिन परिश्रम से शहर और व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी मजदूरों से नशे से दूर रहने और स्वस्थ व अनुशासित जीवनशैली अपनाने की अपील करते हुए कहा कि यही उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव है।
मनोज चौधरी ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों को मजदूरों के सम्मान को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि श्रमिकों के बिना किसी भी व्यवस्था की कल्पना अधूरी है, इसलिए उनके अधिकारों और गरिमा की रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के दौरान सफाईकर्मियों को तिलक लगाकर सम्मानित किया गया और उन्हें लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने श्रमिकों के कार्यों की सराहना करते हुए उनके योगदान को विशेष रूप से रेखांकित किया।
मौके पर मौजूद कर्मियों ने इस पहल के लिए नगर पंचायत का आभार जताया और कहा कि इस तरह के सम्मान से उन्हें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।
September 6, 2026 11: 35 pm
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
