खरसावां में बदला मौसम का मिजाज, आसमान में छाया काले बादल, तेज हवाओं, बिजली कड़कने के साथ झमाझम हुई बारिश, दिन में सुबह सात छाया रात जैसा अंधेरा,
Kharsawan
खरसावां, आमदा, बडाबाम्बों के इलाकों में गुरूवार शाम मौसम ने अचानक ऐसी करवट बदली कि तेज हवाओं व बिजली कड़कनें के साथ साथ आसमान में चारों ओर अंधेरा छा गया। जमकर बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ आई बारिश से कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। मौसम में अचानक आए बदलाव से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत भी मिली। पारा 36 डिग्री से गिरकर 25 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। इससे पहले आए तेज हवाओं से गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। दोपहर तक जहां भीषण गर्मी से लोग परेशान थे। वहीं शाम करीब 4 बजे के बाद आसमान में धीरे-धीरे काले बादल छा गए। इसके बाद करीब 4.30 बजे आसमानी बिजली की चमक के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। बारिश के साथ आसमान में इतना अंधेरा छा गया कि दिन में ही रात जैसा नजारा दिखने लगा। कार और मोटरसाईकिल चलाने वाले लोगों को हेडलाइट का सहारा लेना पड़ा। वहीं दुकानदारों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को भी दिन में ही लाइट ऑन करना पड़ा। दृश्यता कम होने के कारण वाहन चालकों को दिन में ही अपनी गाड़ियों की लाइट जलाकर चलना पड़ा। अचानक बदले मौसम ने जहां लोगों को राहत दी, वहीं कुछ समय के लिए जनजीवन भी प्रभावित होता नजर आया। शाम करीब 4.45 बजे के बाद आसमान में छाए काले बादल धीरे-धीरे छंटने लगे, लेकिन रुक-रुक कर झमाझम बारिश का सिलसिला जारी रहा। लेकिन खरसावां में गुरूवार को लगने वाले साप्ताहिक हाट के दुकानदारों के समक्ष मुसीबत खड़ा हो गया। बारिश कितनी तेज हवाओं ने दुकानदारों के तिरपाल प्लास्टिक अन्य सामान उड़ा ले।
