खरसावां मुख्यालय में लगा रक्तदान शिविर, 80 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह, विज्ञान चाहे जितनी भी तरक्की कर ले, रक्त का निर्माण शरीर से संभव है, मशीन से नहीं-बीडीओ
Kharsawan
खरसावां प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को प्रखंड प्रशासन एवं समस्त रक्तवीर खरसावां की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 80 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत खरसावां प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी, अंचल अधिकारी कप्तान सिंकू, खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार, प्रखंड प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, जिला परिषद सदस्य काली चरण बानरा आदि के द्वारा दीप प्रज्वलित कर महा रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया गया।

मौके पर श्री माझी ने कहा कि विज्ञान चाहे जितनी भी तरक्की कर ले, लेकिन रक्त का निर्माण आज भी मशीन से संभव नहीं है। रक्त केवल मानव शरीर से ही बन सकता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवीय संवेदना का श्रेष्ठ उदाहरण है। रक्त किसी जाति, धर्म या मजहब को नहीं देखता, वह केवल जीवन को बचाने का कार्य करता है। रक्तदान से न केवल किसी जरूरतमंद की जान बचती है, बल्कि दान करने वाले को भी मानसिक संतुष्टि और आत्मिक सुख की अनुभूति होती है। श्री माझी ने यह भी कहा कि नियमित रक्तदान से हार्ट अटैक की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है, क्योंकि इससे रक्त पतला रहता है और थक्के जमने की आशंका कम होती है। साथ ही रक्तदान से वजन नियंत्रित रहता है। उन्होंने लोगों से वर्ष में कम से कम दो बार रक्तदान करने की अपील की। जबकि श्री सिंकू ने कहा कि रक्तदान एक अत्यंत सराहनीय और मानवहित में किया जाने वाला कार्य है। इसके लिए खरसावां बासी बधाई की पात्र है। उन्होंने लोगों से स्वस्थ जीवन, स्वच्छता और रचनात्मक सोच के साथ समाज सेवा में आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान रक्तदाताओं के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया। इस अवसर पर बीडीओ प्रधान माझी, सीओ कप्तान सिंकू, खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार, प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, उप प्रमुख ज्योत्सना मंडल, जिप काली चरण बानरा, जिप सावित्री बानरा, सरायकेला खरसावां मॉडल महाविधालय के प्राचार्य डा0 बिनय कुमार सिंह, मुखिया सुनिता तापे, प्रभाकर मंडल, आलोक दास आदि उपस्थित थे।

इन्हे किया गया सम्मानित
सरायकेला खरसावां मॉडल महाविधालय के प्राचार्य डा0 बिनय कुमार सिंह ने कुल 81 बार रक्तदान और 79 बार कैसर पीडितों को प्लेटनेट डोनेट सहित 160 रक्तदान प्लेटनेट डोनेट करने के कारण उन्हे प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावे खरसावां के शिक्षाविद सह समाजसेवी आलोक दास ने 36 बार रक्तदान कर चुके है। वही खरसावां प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी ने 31 बार तथा अंचल अधिकारी कप्तान सिंकू, ने 12 बार रक्तदान कर लोगों को जीवन दान देने के कारण उन्हे प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
