कुचाई में झामुमो का बूथ लेबल कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, दिशम गुरु शिबू सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि, पाटी की असली ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता होते हैं-गागराई
Kuchai
कुचाई आम बगान परिसर में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रखंड कमेटी के तत्वावधान में बूथ लेबल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत झामुमो के संस्थापक व दिशम गुरु शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ की गई। सम्मेलन में बड़ी संख्या में झामुमों कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि पाटÊ की असली ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता होते हैं। कार्यकर्ताओं की सक्रियता और एकजुटता से ही झामुमो की विचारधारा गांव-गांव तक पहुंचती है। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होने कहा कि दिशम गुरु शिबू सोरेन के दिखाए मार्ग पर चलकर ही उनके विचारों को जीवंत रखा जा सकता है और यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। साथ ही उन्होंने उनके अधूरे सपनों को पूरा कर एक सुंदर झारखंड के निर्माण में अपनी सहभागिता देने का संकल्प लिया। जबकि झामुमो जिलाध्यक्ष डाॅ शुभेन्द्र महतो ने कहा कि संगठन की जमीनी स्तर पर मजबूती ही किसी भी बडे लक्ष्य को प्रसाप्त करने का की असली कुंजी है। जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं का नेटवर्क, विचारधारा का प्रचार और जनता के मुद्दों को उठाना ही जीत सुनिश्चित करता है। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में हुआ। इस दौरान मुख्य रूप से विधायक दशरथ गागराई, झामुमो जिलाध्यक्ष डाॅ शुभेन्द्र महतो, मुखिया करम सिंह मुंडा, धमेन्द्र सिंह मुंडा, मुन्ना सोय, रमेश महतो, धनु मुखी आदि नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे।
