जयपुर और बाघमुण्डी के जनता अपना भविष्य के लिए वोट करें- जयराम महतो
*जयपुर- बाघमुण्डी की जनता टीएमसी- बीजेपी के जंगल राज और डर राज को एक साथ अलविदा कहने को तैयार- देवेन्द्र नाथ महतो ।*
Jayapur
पश्चिम बंगाल प्रथम चरण चुनाव प्रचार शेष एक दिन बचे हैं, 23 अप्रैल को मतदान होना है । सभी पार्टी के राजनेता प्रचार प्रसार में एड़ी चोटी एक कर दिया है । जंगल महल क्षेत्र पुरुलिया जिला के जयपुर और बाघमुण्डी विधानसभा क्षेत्र में झारखण्ड लोकतांत्रिक क्रान्तिकारी मोर्चा अपना प्रत्याशी उतारा है । केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो , केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो समेत अन्य नेता एड़ी चोटी एक कर दिया है ।
मौके पर केन्द्रीय अध्यक्ष जयराम महतो ने कहा कि यह वोट नहीं जनता का फैसला है , जनता खुद अपना भविष्य का फैसला करे बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधा के लिए जयपुर से दिव्यज्योति सिंह देव और बाघमुण्डी से मनोज कुमार महतो को कैंची छाप पर वोट कर भारी मतों से विजयी बनायें ।
मौके पर केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि यह चुनाव दो चार लोगों की सत्ता के लिए नहीं बल्कि पूरे जंगल महल के गरीब, किसान , मजदूर जनता के अधिकार के लिए है पश्चिम बंगाल में पिछले कई वर्षों से ममता का जंगल राज और भाजपा का डर राज हावी है, जयपुर और बाघमुण्डी की जनता इतने सालों से झुककर वोट किया है, इस जयपुर और बाघमुण्डी के जनता निडरता से वोट कर ममता के जंगल राज और भाजपा के डर राज को अलविदा कहेंगे ।
