नृपराज राजकीय उच्च विद्यालय में प्रखंड स्तरीय ‘रुआर कार्यक्रम’ का शुभारंभ
Seraikella
सरायकेला। नृपराज राजकीय उच्च विद्यालय में शनिवार को प्रखंड स्तरीय ‘रुआर कार्यक्रम’ का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी यस्मिता सिंह, प्रखंड उप प्रमुख बासुदेव महतो, नगर पंचायत सरायकेला के अध्यक्ष मनोज चौधरी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दिनेश कुमार दंडपात एवं प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सुषमा सोरेन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा के क्षेत्र में सामूहिक सहभागिता की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने सभी जनप्रतिनिधियों, सीआरपी, बीआरपी एवं विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से अपील की कि वे इस अभियान में शत-प्रतिशत सहयोग सुनिश्चित करें, ताकि भविष्य में इस प्रकार के विशेष अभियान चलाने की आवश्यकता ही न पड़े।
कार्यक्रम में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने, नामांकन सुनिश्चित करने एवं विद्यालयों में बच्चों की नियमित उपस्थिति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सभी लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।
