स्थानांतरण पर एसपी मुकेश कुमार लुनायत को पत्रकारों ने दी विदाई, नवपदस्थापन की दी शुभकामनाएं
Seraikella
सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक रहे मुकेश कुमार लुनायत के स्थानांतरण पर जिले के वरिष्ठ पत्रकारों ने उनके आवास पहुंचकर उनसे शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान पत्रकारों ने उन्हें नवपदस्थापन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी।
मौके पर पत्रकार रमजान अंसारी, विजय कुमार साव, दशरथ प्रधान, दीपक महतो एवं कामदेव कुमार ने निवर्तमान एसपी से मुलाकात कर उनके कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि लुनायत के नेतृत्व में जिले में विधि-व्यवस्था की स्थिति मजबूत रही और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला।

पत्रकारों ने उनके सरल स्वभाव एवं समन्वयपूर्ण कार्यशैली की भी प्रशंसा की और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
वहीं, निवर्तमान एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने पत्रकारों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्हें मीडिया का हमेशा सहयोग मिला, जिसके कारण वे बेहतर तरीके से अपने दायित्वों का निर्वहन कर सके। उन्होंने जिलेवासियों के प्रति भी धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम का माहौल आत्मीय रहा, जहां सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
