विधायक जगत माझी ने जनता दरबार में सुनीं जन-समस्याएं, पेयजल संकट दूर करने के दिए निर्देश
Goilkera
गोइलकेरा : शुक्रवार प्रखंड कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार के दौरान विधायक जगत माझी ने क्षेत्र के ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। इस दौरान विकास कार्यों और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी कई शिकायतें सामने आईं। विधायक ने अपने कक्ष के साथ-साथ प्रखंड कार्यालय परिसर में मौजूद आम लोगों से भी मुलाकात की और उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना।

बिला पंचायत के सिपुआ गांव से आई महिलाओं ने विधायक को बताया कि गांव के तीन चापाकल (नलकूप) खराब होने के कारण भीषण पेयजल संकट पैदा हो गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक ने तुरंत पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता से फोन पर बात की और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर नलकूपों की मरम्मत करने का कड़ा निर्देश दिया। इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कई प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
