कुचाई कस्तूरबाॅ में सत्र 2026-27 में 58 बालिकाओं के नामांकन पर बैठक, ड्रॉपआउट, अनाथ, मातृ-पितृ विहीन, बेसहारा बच्चियों को नामांकन में प्राथमिकता-बीडीओ,
Kuchai
कुचाई कस्तुरबाॅ गांधी आवासीय बालिका विधालय में कक्षा छः, कक्षा सात एवं कक्षा नौ में बालिकाओं के नामांकन को लेकर कुचाई मुख्यालय के सभागार में प्रखंड बिकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम की अध्यक्षता में एक बैठक की गई। इस बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के नामाकंन के कक्षा-6 के कुल 50 बालिकाओं का नामांकन होगा। जिसमे अनुसूचित जनजाति के 30, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के-8, बीपीएल के 12, बालिकाओ का नामाकंन होगा। जबकि कक्षा-7 के लिए अनुसूचित जनजाति के लिए तीन बालिका एवं कक्षा-9 के लिए अनुसूचित जनजाति के चार एवं बीपीएल के एक बालिका सहित 58 बालिकाओं का नामाकंन होगा। कुचाई कस्तुरबाॅ गांधी आवासीय बालिका विधालय में बालिकाओं के नामांकन के लिए कुल 314 आवेदन प्राप्त किया गया है। जिसमें अनुसूचित जनजाति के 222, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के-49 तथा एससी के लिए 9 आवेदनों की जांच किया जा रहा है। कक्षा-6 के लिए 182, कक्षा-7 के लिए 72 तथा कक्षा-9 के लिए कुल 60 आवेदन प्राप्त किया गया है। इन नामाकंनो की जाच चल रहा है। मौके पर श्री देवगम ने कहा कि कस्तूरबाॅ विद्यालय संचालित करने का उद्देश्य अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक समुदायों और शैक्षिक रूप से पिछड़े गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले परिवारों से संबंधित लड़कियों को प्राथमिक स्तर पर आवासीय स्कूलों के माध्यम से शिक्षा प्रदान करना है। नामांकन में वैसे छात्राओं को प्राथमिकता दिया जा रहा है। जो ड्रॉपआउट हैं। इसके अलावे अनाथ बच्चियों, अथवा मातृ-पितृ विहीन बेसहारा सहित आदिम जनजाति परिवार के बच्चियों को नामांकन में प्राथमिकता दिया जा रहा है। इस बैठक में मुख्य रूप से प्रमुख गुडडी देवी, बीडीओ साधु चरण देवगम, बीईईओ संजय कुमार जोशी, जिला परिषद सदस्य जिग्गी हेम्ब्रम, सांसद प्रतिनिधि मान सिंह मुंडा, विधायक प्रतिनिधि धमेन्द्र सिंह मुंडा, वार्डन चंचला बांकिरा, अध्यक्ष ललिता उराव, निलम हांसदा, हिमानी प्रधान, सोमवारी कुमारी आदि उपस्थित थे।
