खरसावां के सूपाईसाई में तीन दिवसीय श्री हरि
संकीर्तन महायज्ञ का आयोजन 16 से 18 अप्रैल तक,
Kharsawan
खरसावां प्रखंड अंतर्गत ग्राम बडा सूपाईसाई में श्री श्री हरि संकीर्तन समिति के तत्वावधान में तीन दिवसीय श्री हरि संकीर्तन महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। समिति के बताया गया कि यह धार्मिक आयोजन 16 अप्रैल 2026 (गुरुवार) से प्रारंभ होकर 18 अप्रैल 2026 (शनिवार) तक चलेगा। श्री श्री चैतन्य महाप्रभु की कृपा से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 16 प्रहर श्री हरि संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान क्षेत्र में भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण बना रहेगा, जिसमें बडी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम के तहत 15 अप्रैल की रात 7 बजे गांधीवास से शुभारंभ होगा। 16 अप्रैल को सुबह 8 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी, जबकि उसी दिन पूर्वाह्न 11 बजे अधिवास कार्यक्रम आयोजित होगा। 18 अप्रैल को दही-खेला के साथ महायज्ञ का समापन किया जाएगा। इस महायज्ञ में विभिन्न कीर्तन मंडलियों द्वारा भजन-कीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल रहेगा। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। समिति के सदस्यों ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों का सहयोग मिल रहा है और तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजकों का कहना है कि इस तरह के धार्मिक आयोजन से सामाजिक एकता और भाईचारा भी मजबूत होता है।
April 24, 2026 4: 36 am
Breaking
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
- सरायकेला एसडीओ ने कुचाई कल्याण अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश,
- कुचाई के बिरहोर गांव जोड़ासारजम में “सुजल स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम संर्पन्न, प्रत्येक ग्रामीणो को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता- उपायुक्त
- जिले के विभिन्न गांवो में डायन प्रथा पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक, यदि कोई बीमारी को डायन प्रथा से जोड़ता है तो यह महज अंधविश्वास है, इससे दूर रहने की अपील,
- जयपुर और बाघमुण्डी के जनता अपना भविष्य के लिए वोट करें- जयराम महतो *जयपुर- बाघमुण्डी की जनता टीएमसी- बीजेपी के जंगल राज और डर राज को एक साथ अलविदा कहने को तैयार- देवेन्द्र नाथ महतो ।*
- सरायकेला-खरसावां की नई एसपी निधि द्विवेदी से AISMJWA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात
- आयुष ग्राम रघुनाथपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 41 ग्रामीणों की निःशुल्क जांच एवं होमियोपैथी औषधि वितरण…*