खरसावां में वृहद झारखण्ड मोर्चा की बैठक, जमीनी स्तर
पर संगठन मजबूती हेतु सभी संगठनों को भंग कर पुनर्गठन का
निर्णय, संगठन में सक्रियता को मिलेगी प्राथमिकता-बिरसा सोय
kharsawan
खरसावां पथ निरीक्षण भवन में वृहद झारखण्ड मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के केन्द्रीय अध्यक्ष बिरसा सोय ने की। बैठक में बीते एक वर्ष के दौरान संगठन द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। सांगठनिक समीक्षा के दौरान सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वर्तमान वृहद झारखण्ड मोर्चा के सभी संगठनों को भंग किया जाएगा। इस पर केन्द्रीय अध्यक्ष बिरसा सोय ने विधिवत घोषणा करते हुए कहा कि अगले एक माह के भीतर सभी इकाइयों का पुनर्गठन कर लिया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि संगठन में सक्रियता को प्राथमिकता दी जाएगी, इसलिए सभी कार्यकर्ता संगठन के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लें, ताकि उन्हें संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सके। श्री सोय ने कहा कि वृहद झारखण्ड मोर्चा का विस्तार कोल्हान प्रमंडल के साथ-साथ राज्य के अन्य प्रमंडलों में भी किया जाएगा। जिसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। उन्होंने राज्य की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि झारखण्ड में प्रचुर खनिज संपदा होने के बावजूद यहां के युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है, जिसके कारण उन्हें पलायन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में लंबे समय तक सत्ता में रही झारखण्ड मुक्ति मोर्चा और भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए अपेक्षित कदम नहीं उठाए। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य गठन के 25 वर्ष बाद भी शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाएं धरातल पर पूरी तरह से लागू नहीं हो सकी हैं। बैठक में भरत सिंह गागराई, चूड़ी पुरती, अभय सिंह जामुदा, दुर्गा चरण पुरती, सावन बारला, गोंडो पुरती सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।
July 24, 2026 11: 02 pm
Breaking
- खरसावां में जय जयकारों के बीच महाप्रभु जगन्नाथ, भाई बलराम और बहन सुभद्रा की हुई घर वापसी महाप्रभु के रथ खिचने में श्रद्वालुओं की मची रही होड
- सरायकेला के ऐतिहासिक रथ मेला के विकास के लिए मुख्यमंत्री से करेगे मुलाकात : दशरथ गागराई
- 17 माह से मानदेय नहीं मिलने पर डीआरडीए व प्रखंड कार्यालयों के कंप्यूटर सहायक और एमटीएस ने उपायुक्त एवं डीडीसी से लगाई गुहार,
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
