खरसावां में गोपालपुर में विधि-विधान से वार्षिक वनभोजनी
पूजा-अर्चना कर ग्रामीणों ने की सुख-शांति की कामना,
kharsawan
खरसावां प्रखंड के कृष्णापुर पंचायत अंतर्गत गोपालपुर गांव में पारंपरिक विधि-विधान से वार्षिक वनभोजनी पूजा का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर गांव के दिउरी लक्ष्मी सरायण महतो ने विधिवत पूजा-अर्चना कर ग्राम ठाकुर, धरम देवता, पाउड़ी माता एवं वनदेवी की आराधना की। पूजा के दौरान ग्रामीणों ने गांव की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। परंपरा के अनुसार यह पूजा हर वर्ष गांव की सामूहिक सहभागिता से आयोजित की जाती है, जिसमें सभी लोग मिल-जुलकर अपनी आस्था प्रकट करते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि वनभोजनी पूजा गांव की पारंपरिक संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। जिसे आज भी पूरे रीति-रिवाज के साथ निभाया जा रहा है। इस दौरान ग्राम प्रधान सहित सभी समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्य रूप से पूजा-अर्चना को सफल बनाने में मुकुंद मार्डी, बागुनाथ मुंडी, लक्ष्मण मार्डी, मनोज मुंडी, तिलोस मार्डी, लायस मरांडी, नीलकांत मुंडी समेत अन्य ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।
September 7, 2026 9: 58 pm
Breaking
- सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा
- अशोका इंटरनेशनल स्कूल में झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार जी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि,
- शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर खरसावां में छऊ कलाकारों ने जताया शोक, छऊ नृत्य कला केंद्र में शोकसभा, दो मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना,
- खरसावां थाना में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कांडों की फाइलें और सीसीटीवी उपकरण जले, आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस जवानों ने आग पर पाया काबू, कई जरूरी सामान जलकर राख
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
