रेलवे इंस्टीट्यूट में सीनी रक्तदान समूह के रक्तदान शिविर में 61 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह
Seraikella
सरायकेला: सरायकेला प्रखंड अंतर्गत सीनी स्थित रेलवे इंस्टीट्यूट में सीनी रक्तदान समूह के तत्वावधान में रविवार को महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. चूआड़ विद्रोह के महानायक रघुनाथ महतो के शहादत दिवस पर सीनी रक्तदाता समूह के सौजन्य से आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 61 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया जिसमें 10 महिला रक्तदाता भी शामिल थी. सड़क सुरक्षा के मद्देनजर सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र के साथ एक एक हेलमेट भी प्रदान किया गया. सीनी रक्तदान समूह के सहानंद महतो ने बताया रक्तदान महादान है. शिविर में पुरुषों के साथ महिलाओं की भी भागीदारी दिखी और 51 पुरुषों के साथ 10 महिलाओं ने भी रक्तदान कर कर पुण्य के भागी बने. उन्होंने कहा रक्त का कोई विकल्प नही है और आपका रक्त आपातकाल में किसी की जान बचा सकती है इसलिए सभी बढ़ चढ़ कर रक्तदान करें. रक्तदान से शरीर मे कोई कमजोरी नही आती है बल्कि स्फूर्ति आती है. रक्तदान शिविर के सफल आयोजन में सीनी रक्तदाता समूह के सपन महतो,सहानंद महतो,अमित महतो समेत अन्य का सराहनीय योगदान रहा.
