खरसावां में उड़िया भाषा, साहित्य एवं संस्कृति के
संरक्षण और संवर्धन हेतु ठोस कदम उठाने की मांग पर
मुख्यमंत्री के नाम खरसावां विधायक को सौपा ज्ञापंन
Kharsawan
खरसावां भाषाई अल्पसंख्यक उड़िया समुदाय के विकास को लेकर खरसावां क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। भाषा उत्थान एसोसिएशन खरसावाँ के सचिव नन्दू कुमार पाण्डेय द्वारा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम पर खरसावां विधायक दशरथ गागराई को ज्ञापन सौंपकर उड़िया भाषा, साहित्य एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन हेतु ठोस कदम उठाने की मांग की गई है। ज्ञापन में बताया गया है कि एसोसिएशन द्वारा राज्य स्तरीय उड़िया नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य उड़िया भाषा और संस्कृति को बढावा देना है। हालांकि, इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले कलाकार आर्थिक कठिनाइयों और संसाधनों की कमी से जूझ रहे हैं, जिससे उनकी प्रतिभा का समुचित विकास नहीं हो पा रहा है। इस संदर्भ में सरकार से कई महत्वपूर्ण मांगें की गई हैं। इनमें झारखण्ड में उड़िया अकादमी का गठन, खरसावां में सांस्कृतिक भवन का निर्माण, शिक्षा स्तर पर उड़िया भाषा के शिक्षकों और पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता, कलाकारों के लिए समूह बीमा एवं मानदेय की व्यवस्था, तथा प्रशिक्षण शिविरों के आयोजन जैसी प्रमुख मांगें शामिल हैं। इसके अलावा, निष्क्रिय पडी उड़िया नाटक संस्थाओं को पुनर्जीवित करने के लिए भी प्रशिक्षण एवं आधारभूत संरचना उपलब्ध कराने की मांग की गई है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2025-26 की राज्य स्तरीय उड़िया नाटक प्रतियोगिता में पश्चिमी एवं पूर्वी सिंहभूम जिले की कई प्रतिष्ठित नाट्य संस्थाएं भाग ले रही हैं, जिनमें सबुज संघ कला निकेतन (चक्रधारपुर), श्री श्री माँ मनसा ऑपरा (सोनुआ), माँ शीतला गीति नाट्य समाज (बोहरागोरा) एवं गोपोबंधु नाटक विभाग (खोंडामौदा) शामिल हैं। एसोसिएशन ने आशा जताई है कि राज्य सरकार इस दिशा में संवेदनशीलता दिखाते हुए आवश्यक कदम उठाएगी, जिससे उड़िया भाषी समुदाय के सांस्कृतिक विकास को नई दिशा मिल सके।
June 26, 2026 9: 51 pm
Breaking
- जगबंधु महतो बने जिला कांग्रेस ओबीसी विभाग के अध्यक्ष, प्रदेश नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे-जगबंधु,
- डेम से युवक का शव मिलने पर हत्या की आशंका, गांव में सनसनी दो दिनों से लापता था 21 वर्षीय सूरज मार्डी, पुलिस ने शुरू की जांच
- खरसावां मे नशे के खिलाफ पुलिस ने चलाया जागरूकता रैली, अफवाहों पर लोगों रहेे सतर्क, एक स्वस्थ और सुरक्षित समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है-राहुल कुमार सिंह
- कुचाई में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण को लेकर बीएलए-2 का प्रशिक्षण, बीएलए-2 ने पुनरीक्षण कार्य को निष्पक्ष एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने का संकल्प,
- खरसावां में मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से खरसावां में पुलिस का फ्लैग मार्च व मॉक ड्रिल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चैबंद,
- मोहर्रम एक त्योहार नही बल्कि है मामत का दिन नौंवी पर हुई नेयाज फातिया, युवओं ने दिखाए हैरतअग्रेज करबत अल्लाह के बंदों की रूह के सुकून की हुई दुआ
- स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं की उपायुक्त ने की समीक्षा…* *लोगो को स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण मिले, सभी पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचे : उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां…*
- सरकारी कार्यालय, न्यायालय, विद्यालय एवं अस्पताल के 100 मीटर के दायरे में तम्बाकू सेवन एवं थूकने पर लगेगा जुर्माना…* *खुली सिगरेट की बिक्री एवं होटलों में धूम्रपान निषेध नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई- उपायुक्त, सरायकेला-खरसावाँ*
