खरसावां के मोसोडीह में सरहुल महोत्सव को लेकर बैठक, 21 मार्च को होगा भव्य आयोजन,सरहुल पूजा, शोभा यात्रा तथा महोत्सव से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारी पर चर्चा
Kharsawan
खरसावां प्रखंड के अंतर्गत मोसोडीह में आदिवासी उरांव सरना समिति द्वारा आगामी 21 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले सरहुल महोत्सव को लेकर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सरहुल पूजा, शोभा यात्रा तथा महोत्सव से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारी पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान सरना धर्म की परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना की व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सहभागिता, शोभा यात्रा के मार्ग तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक आयोजित करने को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया। साथ ही सभी ग्रामीणों और श्रद्धालुओं से महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई। समिति के सदस्यों ने बताया कि 21 मार्च को सरना स्थल पर पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ सरहुल पूजा की जाएगी। इसके बाद शोभा यात्रा, भजन-कीर्तन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। जिसमें क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
समिति के सदस्यों ने कहा कि सरहुल महोत्सव आदिवासी समाज का महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे हर वर्ष पारंपरिक उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष भी महोत्सव को भव्य और सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं। इस बैठक में मुख्य रूप से मुखिया इंद्रजीत उरांव, मंगला उरांव, संतोष उरांव, विरेंद्र, हरेन, जयराम, धरनीसेन, डेविड, राधेश्याम, रीमा उरांव, सुमन उरांव सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
समिति के सदस्यों ने कहा कि सरहुल महोत्सव आदिवासी समाज का महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे हर वर्ष पारंपरिक उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष भी महोत्सव को भव्य और सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं।
September 7, 2026 2: 48 am
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
