सरायकेला के घोड़ालांग में श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन माखन चोर की झांकी ने मोहा मन, श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मनोहारी वर्णन सुनकर भाव-विभोर हो उठे श्रद्धालु
Seraikella
सरायकेला प्रखंड के घोड़ालांग गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मनोहारी वर्णन सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथा के दौरान भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा।
वृंदावन से पधारे कथावाचक महाराज बलराम जी ने व्यासपीठ से श्रीकृष्ण की विभिन्न बाल लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने पूतना उद्धार, नामकरण, माखन लीला, कालिय मर्दन, चीर हरण और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख प्रसंगों के माध्यम से भक्तों को भगवान श्रीकृष्ण की महिमा से अवगत कराया।
कथावाचक ने बताया कि श्रीकृष्ण लीला भक्तों के लिए आनंद, प्रेम और भक्ति का प्रतीक है। नामकरण प्रसंग का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि वसुदेव और देवकी के पुत्र कृष्ण के जन्म के बाद ऋषियों और नंद-यशोदा द्वारा उनका नामकरण किया गया, जिसमें ‘कृष्ण’ नाम का अर्थ आकर्षक और श्याम वर्ण से जुड़ा है।
माखन लीला के प्रसंग में उन्होंने कहा कि बालकृष्ण सखियों के घरों से माखन चुराकर स्वयं भी खाते थे और अपने मित्रों को भी खिलाते थे। यह लीला भक्तों के लिए प्रेम और स्नेह का संदेश देती है तथा इसका गहरा आध्यात्मिक महत्व है। वहीं चीर हरण लीला का वर्णन करते हुए उन्होंने बताया कि यह प्रसंग गोपियों की भक्ति और मर्यादा की परीक्षा का प्रतीक है। माखन चोरी की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र कथा के दौरान घोड़ालांग गांव के एक नन्हे बालक ने श्रीकृष्ण का बाल रूप धारण कर नटखट अंदाज में मटकी से माखन चोरी कर खाया और अपने साथियों को भी खिलाया। इस मनमोहक झांकी को देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए और पूरा पंडाल तालियों और जयकारों से गूंज उठा।
इस अवसर पर भद्रनाथ महतो, गुरु प्रसाद महतो, घासीराम महतो, जगदीश महतो, योगेश महापात्र, हेमसागर प्रधान, आशीष आचार्य, अरविंद महतो, मुकुंद महतो, सनत दास, रायकू गोप, नकुल महतो, राधेश्याम महतो, हेमंत कुमार महतो सहित सैकड़ों महिला, पुरुष एवं बच्चे उपस्थित थे।
June 26, 2026 3: 53 pm
Breaking
- डेम से युवक का शव मिलने पर हत्या की आशंका, गांव में सनसनी दो दिनों से लापता था 21 वर्षीय सूरज मार्डी, पुलिस ने शुरू की जांच
- खरसावां मे नशे के खिलाफ पुलिस ने चलाया जागरूकता रैली, अफवाहों पर लोगों रहेे सतर्क, एक स्वस्थ और सुरक्षित समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है-राहुल कुमार सिंह
- कुचाई में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण को लेकर बीएलए-2 का प्रशिक्षण, बीएलए-2 ने पुनरीक्षण कार्य को निष्पक्ष एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने का संकल्प,
- खरसावां में मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से खरसावां में पुलिस का फ्लैग मार्च व मॉक ड्रिल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चैबंद,
- मोहर्रम एक त्योहार नही बल्कि है मामत का दिन नौंवी पर हुई नेयाज फातिया, युवओं ने दिखाए हैरतअग्रेज करबत अल्लाह के बंदों की रूह के सुकून की हुई दुआ
- स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं की उपायुक्त ने की समीक्षा…* *लोगो को स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण मिले, सभी पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचे : उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां…*
- सरकारी कार्यालय, न्यायालय, विद्यालय एवं अस्पताल के 100 मीटर के दायरे में तम्बाकू सेवन एवं थूकने पर लगेगा जुर्माना…* *खुली सिगरेट की बिक्री एवं होटलों में धूम्रपान निषेध नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई- उपायुक्त, सरायकेला-खरसावाँ*
- खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध जिला प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई, सापड़ा बालू घाट में औचक निरीक्षण; एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना…*
