सिविल कोर्ट सरायकेला में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 7,626 मामलों का निपटारा,
Seraikella
सरायकेला, 14 मार्च। सिविल कोर्ट सरायकेला में शनिवार को National Lok Adalat का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में वादकारी और आम लोग उपस्थित हुए तथा विभिन्न मामलों का आपसी सहमति से निपटारा किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में Anil Kumar Choudhary, न्यायमूर्ति, Jharkhand High Court, रांची की गरिमामयी उपस्थिति रही। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन के लिए कुल छह बेंचों का गठन किया गया था।

इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) सरायकेला Ramashankar Singh, उपायुक्त Nitish Kumar Singh, उप विकास आयुक्त Reena Hansdak, पुलिस अधीक्षक, न्यायिक पदाधिकारीगण, अनुमंडल पदाधिकारी एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

सरायकेला और चांडिल अनुमंडल न्यायालय की बेंचों द्वारा कुल 7,626 मामलों को लोक अदालत में लिया गया, जिनमें से बड़ी संख्या में मामलों का आपसी समझौते से निपटारा किया गया। इस दौरान लगभग 2 करोड़ 35 लाख रुपये की राजस्व राशि की वसूली भी की गई।

लोक अदालत में राजस्व, दीवानी, समझौता योग्य आपराधिक मामले, विद्युत से जुड़े मामले, Negotiable Instruments Act से संबंधित मामले, पुलिस अधिनियम तथा मोटर वाहन अधिनियम से जुड़े छोटे प्रकृति के मामलों का निपटारा किया गया। इससे लोगों को त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण न्याय मिलने में मदद मिली।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभुकों को मुख्य अतिथि द्वारा लाभ प्रदान किया गया तथा परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। इसके अलावा न्यायमूर्ति अनिल कुमार चौधरी ने सरायकेला स्थित एक वृद्धाश्रम का भी दौरा किया, जहां उन्होंने वृद्धजनों से मुलाकात कर उन्हें कपड़े और मिठाइयां वितरित कीं। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी ने भी बुजुर्गों से आत्मीय बातचीत की।

डीएलएसए के सचिव Tauseef Meraj ने बताया कि इस बार लोक अदालत में मामलों के निपटारे की संख्या पिछली लोक अदालत की तुलना में अधिक रही, जो कार्यक्रम की सफलता को दर्शाता है। 📰
