खरसावां क्षेत्र की सड़कों को आरसीडी में अपग्रेड
करने की मांग खरसावां विधायक ने विधानसभा में उठाई,
kharsawan
खरसावां विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण मार्गों के निर्माण और उन्नयन का मुद्दा झारखंड विधानसभा में उठाया गया। खरसावां के विधायक दशरथ गागराई ने 13 मार्च 2026 को शून्यकाल के दौरान क्षेत्र की सड़कों की स्थिति पर ध्यान आकर्षित करते हुए सरकार से आवश्यक कार्रवाई की मांग की। विधायक ने बताया कि सरायकेला खरसावां जिले के अंतर्गत छोटाबांधो से खरसावां होते हुए बलियाटांड़, गितिलता, जामडीह, चिरुगुड़ी, छोटा चाकड़ी, दलाईकला से पदमपुर तक जाने वाला मार्ग फिलहाल ग्रामीण कार्य विभाग के अधीन है। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस महत्वपूर्ण सड़क को पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित कर आरसीडी रोड के रूप में अपग्रेड किया जाए, ताकि क्षेत्र में बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध हो सके। विधायक ने कहा कि इस मार्ग से कई गांव जुड़े हुए हैं और सड़क की स्थिति बेहतर होने से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। उन्होंने सदन के माध्यम से सरकार से इस दिशा में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया। वहीं, संबंधित विभाग को इस प्रस्ताव पर विचार कर आवश्यक कार्रवाई करने की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही गई है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि सड़क के उन्नयन से क्षेत्र में परिवहन और विकास को नई गति मिलेगी। इसके अलावे खूंटपानी अंचल के मानकी, मुंडा एवं दिउरी को सम्मान राशि देने का मुद्दा झारखंड विधानसभा में उठाया गया।
September 7, 2026 2: 49 am
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
