खरसावां के मस्जिदों में अदा की अंतिम जुमें की नमाज,
रोजा-नमाज कुबुलयत और अमन-चैन की मांगी दुआ, कुरआन पर अमल कर अल्लाह की कुरबत कर सकते हासिल-मौलाना रजवी
kharsawan
रमजान-उल-मुबारक का अलविदा जुमा (अंतिम जुमा) की नमाज के लिए खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रोजेदार नमाजियों की भीड उमड़ पडी। सुबह से ही लोग अलविदा जुमे की नमाज पढ़ने की तैयारी में थे। बूढे और युवा ही क्या बच्चों में भी एक गजब का उत्साह दिखाई दे रहा था। दोपहर 12 बजे के बाद से नहा धो पाक पवित्र हो सूरमा व इत्र लगाकर मस्जिद का रूख किया। खरसावां के जामिया मस्जिद कदमडीहा, मस्जिद-ए-विलाल कदमडीहा, मदिना मस्जिद बेहरासाई व मस्जिद निजामुददीन गोन्दपुर के मस्जिदों में रमजान माह के अंतिम जुम्में को नमाजियों की भारी भीड इकट्ठी हुई। ईमाम के पीछे फर्ज की दो रेकात नमाज अदा की गई। अलविदा-ए-जुम्मा के नमाज पूरे एहतेराम के साथ अदा करने के बाद मुसलमानों के द्वारा दुआ की गई। मुस्लिम समुदाय के लोगो ने आईदा साल भी रमजान-उल-मुबारक नसीब फरममाने की दुआ की। रोजा नमाज कुबुलयत के साथ मुल्क में अमन-चैन की दुआ की गयी। ताकि सभी लोग भाईचारगी व सकून के साथ रह सके। नमाज से पहले मदिना मस्जिद बेहरासाई के खरसावां के मौलाना मो0 आसिफ इकबाल रजवी ने कहा कि कुरआन शरीफ पर अमल करके इंसान अल्लाह की कुरबत हासिल कर सकता है और अपनी तमाम तकलीफों से निजात पा सकता है। दुनिया में सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली किताब कुरआन ए अजीम है। रमजान का पाक महीना इंसान के लिए बेशुमार अजमतों वाला है। रमजान में अल्लाह रहमतों के खजाने लुटाता है और बरकतों की बारिश करता है। रमजान के पाक महीने में अल्लाह अपने बंदों पर खास कर्म फरमाता है। इस माह में खुदा अपने बंदों को मगफिरत से नवाजता है। उन्होने कहा कि रमजानुल मुबारक में अल्लाह गुनाहों का बख्शता है। रमजान रहमत और बरकत वाला महीना है। इस महीने में इबादत का सवाब बढ़ा दिया जाता है। दुनिया के तमाम इल्म कुरआन में मौजूद हैं। लिहाजा मुसलमान ज्यादा से ज्यादा अपने बच्चों को हिफ्ज कराएं। हाफिजों का अल्लाह के यहां बुलंद मर्तबा है। कुरआन के बताए रास्ते पर चलकर ही दुनिया और आखिरत की कामयाबी हासिल की जा सकती है। इसके बाद कदमडीहा, बेहरासाई व गोन्दपुर मस्जिदों में ईमामों ने ईद की नमाज से पहले जकात, फितरा को अदा करने की अपील की गई।
June 26, 2026 6: 50 pm
Breaking
- डेम से युवक का शव मिलने पर हत्या की आशंका, गांव में सनसनी दो दिनों से लापता था 21 वर्षीय सूरज मार्डी, पुलिस ने शुरू की जांच
- खरसावां मे नशे के खिलाफ पुलिस ने चलाया जागरूकता रैली, अफवाहों पर लोगों रहेे सतर्क, एक स्वस्थ और सुरक्षित समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है-राहुल कुमार सिंह
- कुचाई में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण को लेकर बीएलए-2 का प्रशिक्षण, बीएलए-2 ने पुनरीक्षण कार्य को निष्पक्ष एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने का संकल्प,
- खरसावां में मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से खरसावां में पुलिस का फ्लैग मार्च व मॉक ड्रिल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चैबंद,
- मोहर्रम एक त्योहार नही बल्कि है मामत का दिन नौंवी पर हुई नेयाज फातिया, युवओं ने दिखाए हैरतअग्रेज करबत अल्लाह के बंदों की रूह के सुकून की हुई दुआ
- स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं की उपायुक्त ने की समीक्षा…* *लोगो को स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण मिले, सभी पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचे : उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां…*
- सरकारी कार्यालय, न्यायालय, विद्यालय एवं अस्पताल के 100 मीटर के दायरे में तम्बाकू सेवन एवं थूकने पर लगेगा जुर्माना…* *खुली सिगरेट की बिक्री एवं होटलों में धूम्रपान निषेध नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई- उपायुक्त, सरायकेला-खरसावाँ*
- खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध जिला प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई, सापड़ा बालू घाट में औचक निरीक्षण; एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना…*
