खरसावां शहीद दिवस की तैयारी पर शांति समिति की
बैठक, 1 जनवरी को नही लगेगा साप्ताहिक हाट, अफवाहों पर ध्यान
नही दें और असामाजिक तत्वों की पुलिस को दे सुचना,
Kharsawan
खरसावां शहीद दिवस-2026 के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को खरसावां थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी और खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में थाना प्रभारी, जनप्रतिनिधि, शांति समिति के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। खरसावां में आगामी 1 जनवरी 2026 को गुरूवार का दिन पड रहा है। गुरूवार को खरसावां शहीद दिवस होने के कारण खरसावां साप्ताहिक हाट नही लगेगा। यह हाट शनिवार 3 जनवरी को लगाने का निर्णय लिया गया है। शहीद दिवस पर स्माधि स्थल से खरसावां-सरायकेला, खरसावां-कुचाई, खरसावां-सीनी हुडागंदा तथा खरसावां-आमदा मुख्य मार्ग में लगेने वाली बैरिकेडिंग के बाद जो निजी पॉकिंग लगायेगे। वे न्यूनतम शुल्क लेगे। मनमानी ढ़ग से शुल्क नही लेने। इसके अलावे निजी पॉकिंग व्यवस्था को लेकर एक बार और बैठक किया जाएगा। इसके अलावे शहीद दिवस के दौरान विधि-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य सुविधा तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस प्रशासन ने शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और असामाजिक तत्वों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। प्रशासन की ओर से बताया गया कि कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी व ड्रोन से निगरानी, बैरिकेडिंग तथा आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था की जाएगी। वहीं पंचायत एवं संबंधित विभागों को साफ-सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं को समय पर दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया।शांति समिति के सदस्यों ने भी अपने सुझाव रखते हुए शहीद दिवस को शांतिपूर्ण और गरिमामय ढंग से मनाने में सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक के अंत में अधिकारियों ने सभी से आपसी सौहार्द बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। इस बैठक में मुख्य रूप से बीडीओ प्रधान माझी, थाना प्रभारी गौरव कुमार, एसआई प्रकाश कुमार, एएसआई अवधेष राय, एएसआई महेन्द्र प्रसाद यादव, एएसआई नागेश्वर सिंह मुंडा, हाजी अब्दुल गनी, ग्राम प्रधान खालिद खान, ग्राम प्रधान शाम्भो राउत, मनोज सोय, आलोक दास, सुब्रत सिंहदेव आदि उपस्थित थे।
April 24, 2026 9: 30 pm
Breaking
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
- सरायकेला एसडीओ ने कुचाई कल्याण अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश,
- कुचाई के बिरहोर गांव जोड़ासारजम में “सुजल स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम संर्पन्न, प्रत्येक ग्रामीणो को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता- उपायुक्त
- जिले के विभिन्न गांवो में डायन प्रथा पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक, यदि कोई बीमारी को डायन प्रथा से जोड़ता है तो यह महज अंधविश्वास है, इससे दूर रहने की अपील,
- जयपुर और बाघमुण्डी के जनता अपना भविष्य के लिए वोट करें- जयराम महतो *जयपुर- बाघमुण्डी की जनता टीएमसी- बीजेपी के जंगल राज और डर राज को एक साथ अलविदा कहने को तैयार- देवेन्द्र नाथ महतो ।*
- सरायकेला-खरसावां की नई एसपी निधि द्विवेदी से AISMJWA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात
- आयुष ग्राम रघुनाथपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 41 ग्रामीणों की निःशुल्क जांच एवं होमियोपैथी औषधि वितरण…*
