थर्ड खूंटी डिस्ट्रिक्ट कराटे चैंपियनशिप-2025 में जिले के कराटेकारों ने किया उम्दा प्रदर्शन
Seraikella
सरायकेला। कराटे एसोसिएशन खूंटी के तत्वावधान खूंटी के टाउन हॉल में दो दिवसीय थर्ड खूंटी डिस्ट्रिक्ट कराटे चैंपियनशिप-2025 का आयोजन किया गया। जिसमें सेंसाई कमल थापा एवं संपाई जगन्नाथ कारजी के नेतृत्व में जिले के कराटेकारों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मेडल झटके। इस अवसर पर विजेता कराटेकारों का सिस्टर निवेदिता इंग्लिश मीडियम स्कूल सरायकेला में स्वागत किया गया। बताया गया कि चैंपियनशिप में लकी दास को एक गोल्ड एवं एक ब्रोंज मेडल, आर्यन देहरी को दो सिल्वर मेडल, प्रित्यूष कवि को एक सिल्वर एवं एक ब्रॉन्ज मेडल, प्रियम प्रज्ञान रथ को दो गोल्ड मेडल, प्रिंस गोडसोरा को एक ब्रांच मेडल, रविंद्र दास को एक ब्रॉन्ज मेडल, रितेश बोदरा को एक सिल्वर मेडल, आशीष सोय को एक ब्रोंज मेडल, जगन्नाथ राजवीर नायक को एक ब्रोंज मेडल, सोहन जामुदा को एक ब्रोंज मेडल, शेखर महतो को एक सिल्वर मेडल एवं दानेश कुमार को एक सिल्वर मेडल हासिल हुआ है। उन्होंने बताया कि काता एवं कुमीते दोनों इवेंट्स में मेडल हासिल होने से सभी कराटेकार उत्साहित है। और भविष्य में इससे भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रयासरत है।
