खरसावां में केसीसी आवेदन प्राप्ति के लिए लगा शिविर, 30 किसानों ने दिए आवेदन, जल्द से जल्द निष्पादन का निर्देश, शतप्रतिशत किसानों को केसीसी ऋण उपलब्ध कराए- एलडीएम
Kharsawan
खरसावां मुख्यालय के सभागार में सरायकेला खरसावां के एलडीएम वरुण चौधरी की अध्यक्षता में केसीसी आवेदन प्राप्ति के लिए एक शिविर का आयोजन किया गया। खरसावां प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी के उपस्थिति में आयोजित इस शिविर में विभिन्न गांवो से पहुचे 30 किसानों ने किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के लिए आवेदन दिया। मौके पर श्री चौधरी ने कहा कि केसीसी योजना किसानों को उनके कृषि कार्यों के लिए पर्याप्त और समय पर ऋण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई थी। किसानों को अत्यंत रियायती दर पर ऋण उपलब्ध होता है। उन्होंने कहा कि एक लाख तक का लोन मे एलपीसी की जरूरत नहीं है। एक लाख से अधिक लोन लेने वाले किसानों का एलपीसी करवाना होगा। एलडीएम ने शतप्रतिशत किसानो को केसीसी का लाभ दिलाने का निर्देश दिया। जबकि श्री माझी ने कहा कि केसीसी के माध्यम से किसानों को कम ब्याज दर पर समय पर ऋण, खेती से जुड़ी आवश्यकताओं की पूर्ति, बीज, खाद, कीटनाशक एवं अन्य कृषि आदानों की उपलब्धता में सुविधा मिलती है। साथ ही फसल उत्पादन के दौरान किसानों को आर्थिक संबल मिलता है।उन्होंने ऐसे किसानों, जिनके अभी तक केसीसी नहीं कराया हैं, उन्हें अविलंब केसीसी करवाने के लिए प्रेरित किया तथा प्रक्रिया को सरल बताते हुए कहा कि किसान अब कृषिका ऐप के माध्यम से भी केसीसी के लिए आवेदन कर सकते हैं। इससे किसानों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और प्रक्रिया पारदर्शी एवं त्वरित होगी। इस दौरान मुख्य रूप से एलडीएम वरुण चौधरी, बीडीओ प्रधान माझी, बीएओ इंद्रकुंड मोदक, बीटीएम रतन टोप्पो, एटीएम सुखलाल सोय, विभिन्न बैंकों के प्रबंधक, कृषक मित्र उपस्थित थे।
September 7, 2026 3: 06 pm
Breaking
- खरसावां थाना में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कांडों की फाइलें और सीसीटीवी उपकरण जले, आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस जवानों ने आग पर पाया काबू, कई जरूरी सामान जलकर राख
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
