खरसावां शहीद दिवस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, शहीद दिवस जैसे ऐतिहासिक और संवेदनशील अवसर पर लोगों की सुरक्षा सर्वोपरि है-मुकेश कुमार लुनायत
खरसावां
आगामी 1 जनवरी 2026 को खरसावां शहीद दिवस के अवसर पर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर की जा रही तैयारियों का आज सरायकेला खरसावां जिला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत के द्वारा भ्रमण कर निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल, शहीद पार्क, खरसावां चांदनी चौक, पार्किंग स्थल सहित आसपास के क्षेत्रों का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस पदाधिकारियों व जवानों को सतर्क रहकर ड्यूटी करने, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था तथा आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सीसीटीवी निगरानी, बैरिकेडिंग, प्रवेश-निकास व्यवस्था एवं पार्किंग स्थल की भी समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री लुनायत ने कहा कि शहीद दिवस जैसे ऐतिहासिक और संवेदनशील अवसर पर आम लोगों की सुरक्षा सर्वोपरि है। किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाएगी। बता दे खरसावां शहीद दिवस-2026 मे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन सहित झारखंड के कई मंत्री, सांसद व विधायक के पहुंचने की संभावना को लेकर तैयारी जारी है।

खरसावां शहीद दिवस पर वीआईपी और आम जनता की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है। इस दौरान मुख्य रूप से जिला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय प्रदीप उरांव, परि. पुलिस उपाध्यक्ष पूजा कुमारी,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सवैया, जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो,खरसावां बीडीओ प्रधान माझी, सरायकेला इंस्पेक्टर नितिन कुमार सिंह, चांडिल इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक ट्रैफिक राजू जी,
खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार, कुचाई थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा, दरभंगा ओपी प्रभारी रविंद्रर मुंडा अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।
