झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आवाहन पर मनरेगा कर्मी अपनी लंबित मांग के समर्थन में ग्रामीण विकास राज मंत्री दीपिका सिंह पांडे के आवास का किया घेराव
Seraikella
झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आवाहन पर पूरे राज्य के मनरेगा कर्मी अपनी लंबित मांग के समर्थन में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका सिंह पांडे का आवास का किया घेराव । ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह प्रदर्शन कर रहे मनरेगा कर्मी के भीड़ के मध्य पहुंची मनरेगा कर्मियों की समस्याओं प्रत्यक्ष रूप से सुना उन्होंने बताया रोजगार गारंटी परिषद की बैठक में मनरेगा कर्मियों की मानदेय 30% बढ़ोतरी का प्रस्ताव पारित किया गया है उनके द्वारा बताया गया ग्रेड पे निर्धारण ,सामाजिक सुरक्षा, सेवा सुरक्षा नीति ,बर्खास्त मामलों की निष्पक्ष सुनवाई हेतु अपलीय प्राधिकार की स्थापना सहित न्यायाचित एवं विधिसंपत मांगों पर व्यापक समीक्षा के बाद जल्द ही उचित और सकारात्मक निर्णय सुनिश्चित किए जाएंगे राज्य सरकार मनरेगा कर्मियों के सम्मान सुरक्षा का अधिकार और न्याय की गारंटी के लिए पूरी सक्रियता से पहल कर रही है वहीं सरायकेला खरसावां जिला के जिला अध्यक्ष श्री शंकर कुमार द्वारा माननीय मंत्री को अपने जिला में ईचागढ़ प्रखंड के रोजगार सेविका होलिका देवी का निधन कल रांची रिम्स में हो गया उसकी सूचना मंत्री महोदय को दिए दीपिका पांडे सिंह के द्वारा दुख प्रकट किया गया उपस्थित पूरे राज्य के मनरेगा कर्मियों के साथ उनकी आत्मा के शांति के लिए एक मिनट का मौन रखा गया वहीं उचित सामाजिक सुरक्षा देने की आश्वासन दिया रांची से देर रात लौट के क्रम में जिला अध्यक्ष श्री शंकर सतपथी उपाध्यक्ष श्री मनोज कुमार तीऊ सहित मनरेगा कर्मी स्वर्गीय होलिका देवी के आवास इचागढ़ गए एवं परिवार ढांढस बढ़ाया।
