झारखंड विस के शून्यकाल में विधायक ने उठाया खरसावां जलापूर्ति योजना का मुद्दा, आठ करोड़ की खरसावां जलापूर्ति योजना पांच वर्षों से अधूरी, पानी के उम्मीद की आस मे 18 मोहल्ले में 1726 परिवार,
Kharsawan
झारखंड विधानसभा के शून्यकाल में खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने खरसावां में 8 करोड़ की लागत बनने वाले खरसावां जलापूर्ति योजना का मुद्दा पुनः उठाते हुए कहा कि खरसावां जलापूर्ति योजना को विगत 5 वर्षों में भी पूर्ण नहीं किया जा सका है। आठ करोड़ की लागत से बनने वाली इस योजना के प्रति विभागीय उदासीनता से लगभग सात हजार आबादी को समुचित पेयजल की व्यवस्था देने में कठिनाई हो रही है। विधायक ने सदन के माध्यम से सरकार से यह मांग किया कि खरसावां जलापूर्ति योजना को शीघ्र पूर्ण कराया जाय। बता दे कि खरसावां जलापूर्ति योजना को वर्ष 2023 में पूर्ण किया जाना था। लेकिन वर्ष 2025 में भी पूर्ण नहीं हुआ है।एकरारनामा के अनुसार कार्य पूर्ण होने की 30 जून 2023 थी। सड़क के किनारे पाईप लाइन बिछाने एवं रोड क्रॉसिंग का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। वर्तमान में 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।

लेटलतीफी कार्य से जनता परेशान,
खरसावां के हाइस्कूल घाट के पास जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन खरसावां जलापूर्ति योजना की ””लेटलतीफी”” का मामला बार-बार विधानसभा में उठाई जाने के बावजूद योजना अधूरा है। लेटलतीफी कार्य से जनता परेशान है। इस उसे इस योजना के पूर्ण होने से खरसावां के 18 मोहल्लों के 1726 परिवारों तक पाइपलाइन से घरों तक पानी पहुंचेगी। वर्तमान में खरसावां जलापूर्ति योजना का जलमीनार व पंप हाउस में अधिकतर कार्य पूर्ण हो गये हैं। परंतु पाइपलाइन बिछाने का कार्य बाकी है। मालूम हो कि गर्मी के मौसम में खरसावां के कदमडीहा, दितसाही, ढापासाही, गोड़ासाई बस्ती में पेयजल की समस्या उत्पन्न हो जाती है। लोगों को पानी के लिये परेशानी उठानी पड़ती है।

खरसावां के किस मोहल्ले के कितने परिवारों तक पहुंचेगा पानी
बेहरासाही : 140
ब्लॉक कॉलोनी : 28
चांदनी चौक : 55
गोडासाई : 36
हाट टोला : 32
कदमडीहा : 125
पांचगछिया : 36
बाजारसाही : 112
ढ़ीपासाई : 172
दितसाही : 129
खंजाचीसाही : 89
कुम्हारसाही : 210
माहालीसाई : 115
मनुटोला : 65
पतिसाई : 89
तलसाही : 91
टुनियाबाड़ी : 127
तुरीसाई : 75
