खरसावां में विभिन्न विद्यालय के शिक्षको की हुई मासिक गुरुगोष्ठी, यू डाइस प्लस में छोटे छोटे हुए बच्चों का एंट्री करने का निर्देश, शिक्षक नियमित रूप से विद्यालय जाएं और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें-बीपीओ
Kharsawan
खरसावां प्रखंड संसाधन केंद्र मे प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी पंकज कुमार महतो की अध्यक्षता में आदर्श मध्य विद्यालय खरसावां, मध्य विद्यालय आमदा, मध्य विद्यालय गागुडीह,उत्क्रमित उच्च विद्यालय हुडांगदा खरसावां, उत्क्रमित उच्च विद्यालय पदमपुर, राजकीय बुनियादी विद्यालय बड़ाबाम्बो, उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरुडीह व उत्क्रमित मध्य विद्यालय विटापुर आदि संकुल स्तरीय सरकारी शिक्षक व शिक्षिकाओं का नंवबर माह का मासिक गुरु गोष्टी आयोजित की गई। बैठक में बीपीओ श्री महतो ने कहा कि सभी शिक्षक नियमित रूप से विद्यालय जाएं और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें। मध्यान भोजन योजना का संचालन सही तरीके से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक सुधार में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। स्कूली शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए हमें स्कूल के बारे में अपने परंपरागत राय को बदलना होगा। इस दौरान कुल छात्र संख्या के विरूद्ध उपलब्ध जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं बैंक खाता संख्या विवरणी देंने, प्रतिदिन एमडीएम एसएमएस तथा ई विद्या वाहिनी में छात्रों उपस्थिति, शिक्षक उपस्थिति नहीं होने की स्थिति प्रतिवेदन देने, एमडीएम एवं एनीमिया की मासिक प्रतिवेदन देने, प्रयास प्रतिवेदन माह अक्टुबर 2025 एवं प्रोजेक्ट रेल एवं प्रोजेक्ट इंपेक्ट प्रतिवेदन एवं चर्चा करने, एमडीएम के तहत तिथि भोजन प्रतिवेदन देने, ई-कल्याण में छात्रवृति की स्थिति, वित्तीय वर्ष 2025-2026 निःशुल्क पोषाक हेतु बर्ग 3 से 5 तक के छात्र/छात्राओं का विहित प्रपत्र में प्रतिवेदन देने, डहर 2.0 पोर्टल में हेबिटेशन मैपिंग का डाटा अपलोड करने,
युडाईस प्लस में छुटे हुए बच्चों का इंट्री करने आदि दिशा निर्देश दिया गया। इस दौरान मुख्य रूप से बीपीओ पंकज कुमार महतो, बीआरपी राजेन्द्र गोप, प्रियरंजन महतो, सीआरपी सरोज कुमार सहित विभिन्न विधालयो के प्रधान शिक्षक उपस्थित थे।
July 23, 2026 10: 44 pm
Breaking
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
