सरायकेला-खरसावां जिले में परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत किया जा रहा है पुरुष नसबंदी शिविरों का आयोजन,
Seraikella
सरायकेला-खरसावां जिले में परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत पुरुष नसबंदी शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान में लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सा टीम का गठन करते हुए विभिन्न तिथियों में शिविर की सूची जारी कर दी है। जारी आदेश के अनुसार, सर्जन डॉ. खेलाराम हेंसम, डॉ. निरंजन मार्डी तथा ओटी सहायक कुणाल तिवारी को मिलाकर बनाई गई टीम को प्रखंडवार आयोजित एनएसवी शिविरों में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। आदेश के मुताबिक 8 से 27 दिसंबर 2025 तक कुल आठ शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इनमें 8 दिसंबर को कुचाई के स्वास्थ्य केंद्र, 10 को ईचागढ़, 13 को हरिभांजा (खरसावां), 16 को नीमडीह, 19 को सदर अस्पताल सरायकेला, 22 को गम्हरिया, 24 को चांडिल तथा 27 दिसंबर को राजनगर के स्वास्थ्य केंद्र में शिविर लगेगा। इन शिविरों के लिए संबंधित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है, ताकि अधिक से अधिक लाभुक इस सेवा का लाभ उठा सकें।स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि शिविर स्थल पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की अनुपस्थिति को गंभीरता से लिया जाएगा और ऐसे मामलों में संबंधित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों पर कार्रवाई तय है। विभाग ने यह भी निर्देश दिया है कि प्रत्येक एनएसवी शिविर के दिन आवश्यक सभी उपकरण, दवाएं, स्टाफ तथा वाहन की उपलब्धता समय से सुनिश्चित किया